4 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Panchang: आश्विन माह के...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 4 अक्टूबर...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...

जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे के तौर मनाया जाता है। इस साल यह खास दिन आज यानी 16 जून को मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पिता श्री पूनमचंद जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला दरअसल, मुख्यमंत्री ने अपने पिता से पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्डी निकालकर थमा दी। मुख्यमंत्री ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए
वहीं पिता श्री पूनमचंद जी ने बेटे मोहन यादव को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल थमा दिया। मुख्यमंत्री ने पिता से पूछा कि बैंक में कितने पैसे हैं ? इस बात पर दोनों हंस पड़े। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि ट्रैक्टर सुधारने में जो खर्च हुआ है, वे दे देंगे।
