देर रात एसपी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में हुई करवाई
नगद इतना था कि नोट गिनने की की मशीन बुलवाई गई
मुख्य सरगना पीयूष चौपड़ा फरार
15 करोड़ नगद और विदेशी करेंसी बरामद
विदेशी करेंसी की कीमत पता करने के लिए एक्सपर्ट बुलाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुई बड़ी कार्रवाई
उज्जैन:अमेरिका-वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से आयोजित टी-20 क्रिकेट वल्र्ड कप में सट्टा लगाने की सूचना मिलने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में क्राइम ब्रांच और थानों के पुलिस अफसरों ने बीती रात मुसद्दीपुरा और हरिफाटक-इंदौर रोड़ बायपास स्थित ड्रीम 19 कालोनी में दबिश देकर 15 करोड़ से अधिक नगद रुपये बरामद कर क्रिकेट के सट्टे का पर्दाफाश किया है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने क्राइम ब्रांच व थानों की टीम को मुसद्दीपुरा और ड्रीम 19 कालोनी पर दबिश के लिये रवाना किया। पीूयष चौपड़ा के मुसद्दीपुरा स्थित निवास पर दबिश के पहले ही वह फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीयूष चौपड़ा पिता विजेन्द्र चौपड़ा निवासी मुसद्दीपुरा लोगों को दिखाने के लिये बिल्डर का काम करता था और इसकी आड़ में बड़े पैमाने पर क्रिकेट का सट्टा संचालित करता था।
ड्रीम 19 के मकान नंबर 17-18 पर क्राइम ब्रांच व नीलगंगा थाने की टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एसपी शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा रात भर की गई कार्रवाई के दौरान 15 करोड़ से अधिक नगद रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। उक्त रुपये गिनने के लिये बैंक से नोट गिनने की मशीन बुलाना पड़ी। पुलिस ने 19 ड्रीम कालोनी के मकान से मोबाइल, लेपटॉप सहित सट्टे के उपयोग में आने वाले उपकरण भी बरामद किये हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के परिपालन में पड़ताल करने पर तो पुलिस के सामने ऑनलाइन सट्टे का इतना बड़ा मामला सामने आया कि सट्टा कारोबारियों की कमाई देखकर वरिष्ठ अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। पुलिस ने नीलगंगा थाना क्षेत्र में तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी में रहने वाले पीयूष चोपड़ा के ठिकानों पर दबिश दी तो लाख दो लाख, एक करोड़ की राशि बरामद करते -करते टोटल 15 करोड़ रुपए की राशि और बड़ी भारी मात्रा में विदेशी करेंसी भी बरामद होती गई।
आई जी संतोष कुमार सिंह ने प्रेस से चर्चा में कहा कि उज्जैन पुलिस की यह बड़ी सफलता है। ऑनलाइन सट्टे की यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अंतरराष्ट्रीय सट्टे का अवैध कारोबार करते हुए 9 पंटर गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 1 मुख्य आरोपी फरार हो गया है।
जूम मीटिंग एप का उपयोग कर सट्टे का कारोबार
पूरे मैच के दौरान बुकीज और पंटर ज़ूम मीटिंग एप के द्वारा simtodo.apk का उपयोग करते हुए लाइव कम्युनिकेशन में रहते। इसी दौरान अवैध धंधा होता एक बार में 50 हजार से 25 लाख रुपए का इस पार उस पार होता। धंधा कितना करना है यह पीयूष चोपड़ा बताता इसके बाद पंटर बुकीज को धंधा उतारते। इस तरह एक मैच में करोड़ो की हार जीत हो जाती। पुलिस ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ भी जप्त किए हैं।
