मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
जबलपुर।. चलती ट्रेन से जल्दबाजी में उतरना एवं चढ़ना रेल यात्रियों के लिए जान जोखिम का सौदा होता है इस स्थिति से हर यात्री को हमेशा बचना चाहिए जिससे कि वे सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा कर सके इस आशय के विचार रेल यात्रियों के दुर्घटना का शिकार होने की बढती घटनाओ को देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने व्यक्त किये है.
इस संबंध में डॉ वर्मा ने बताया कि उक्त स्थिति का एक नमूना आज मंगलवार को जबलपुर स्टेशन पर देखने को मिला. आज प्रातः श्रीधाम एक्सप्रेस गाड़ी न.-12191 से यात्रा कर रहे यात्री यग्वेन्द्र पटेल उम्र 54 वर्ष उक्त चलती गाड़ी से उतरते समय ट्रैन की चपेट में आ गए एवं उनका एक पैर फस गया इस सूचना पर तुरंत उप स्टेशन प्रंबंधक वाणिज्य हेमन्त पन्द्रे एवं मेट्रो प्राइम के डॉ रोहित यादव सहित रेल सुरक्षा बल एवं शासकीय रेल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल यात्री का प्रथमोपचार कर खून का बहना रोका एवं उसके उपरांत 108 से एम्बुलेंस बुलवाकर अग्रिम उपचार हेतु मेडिकल अस्पताल भेजा गया। इस घटना में यात्री का एक पैर कटना पाया गया है.
इसी तरह रक्सौल से चलकर मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15547 के ट्रेन मैनेजर श्री नवलेश कुमार ने एक 5 वर्षीय बच्चे के बीमार होने और लगातार उल्टी होने की सूचना दी. प्रयागराज छिवकी स्टेशन से गाड़ी के जबलपुर की दिशा में आगे बढते ही बालक के अस्वस्थ होने की सूचना पर तुरंत, ऑन ड्यूटी डिप्टी एसएस ने रेलवे डॉक्टर को सूचित किया और बच्चे का सतना स्टेशन पर इलाज किया। उपचार एवं दवा के बाद बच्चे की हालत स्थिर होने पर वह अपने परिजनों के साथ यात्रा में आगे रवाना हुआ।
