रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
इंदौर। 28 May 2024 व्हीस्टार इंटरटेनमेंट कंपनी (व्हीस्टार विला टीवीः कैच योर फेवरेट सेलिब्रिटी) ने इंदौर के निपानिया क्षेत्र में अपने दूसरे ऑफिस की दौंड ओपनिंग की है। यह कंपनी इवेंट, मीडिया हैंडलिंग, पब्लिक रिलेशन, प्रमोशन के लिए 360 डिग्री सोल्यूशन उपलब्ध करवाती है। कंपनी की खासियत सेलिब्रिटी मैनेजमेंट है। कंपनी विभिन्न इवेंट्स के लिए डायरेक्ट सेलिब्रिटी से सम्पर्क कर उन्हें इवेंट में बुलवाती है। साथ ही कई सेलिब्रिटीज के लिए भी मीडिया मैनेजमेंट का काम कर रही है। कम्पनी ने रियल स्टेट और स्प्रिचुअल दूर एंड ट्रेवल्स इंडस्ट्री में भी विस्तार करने का फैसला किया है, जिसके अंतर्गत लखनऊ स्थित कम्पनी आरएनजी एडमार्ट के फार्म हाउसेस प्रोजेक्ट सनराइज मीडोज को अंडर राइट किया है। यह लखनऊ से सुल्तानपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH56) को अयोध्या मार्ग से जोड़ने वाले स्टेट हाइवे पर स्थित है, जहां आप अपना फार्म हाउस या विला बुक कर सकते हैं।
कम्पनी की ग्रैंड ओपनिंग सेनेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई के मशहूर स्टैंड-अप लाफ्टर शो कॉमेडियन और बिग बॉस फेम राजा रैचो ने परफॉर्म करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंपनी के को-फाउंडर गौरव गांधी और प्रेसीडेंट मंजू गांधी ने बताया कि इससे पहले भी यह कंपनी कई मीडिया हाउस को उनका बिजनेस बढ़ाने में मदद कर चुकी है। कंपनी ने अपना हेड ऑफिस इंदौर महानगर में बनाया है, जिसकी एक ब्रांच उज्जैन में पहले से है तथा निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी एक ब्रांच 15 दिनी के भीतर ही शुरू होने जा रही है। कम्पनी आगे भी अन्य मीडिया हाउसेस को पीआर सहित अन्स सभी सर्विसेज मुहैया करवाती आ रही है। उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट के साथ इन्होंने आध्यात्मिकता पर काम करने के लिए ही स्पिरिचुअल टूर एंड ट्रैवल्स कॉग कंपनी भी शुरू की है, जिसके जरिए वे देश व दुनियाभर में धर्म व आध्यात्म से जुड़े क्षेत्रों में लोगों को भ्रमण करने के लिए भी मदद उपलब्ध करवाएंगे। ओपनिंग सेनेमनी के दौरान मोयरा सरिया के श्री संदीप जैन, अक्सा इंटरनेशनल के डायरेक्टर राहुल पांडे, औरो रियल एस्टेट की डायरेक्टर मुस्कान भारतीय समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कंपनी के साथ टास्क एन.जी.ओ. के राष्ट्रीय सचिव चंद्र प्रकाश बठीजा, सनराइज मीडोज प्रोजेक्ट के सीएमडी श्री शंकर वर्मा, स्प्रिचुअल टूर एंड ट्रैवेल्स के डायरेक्टर श्री बंशराज कश्यप जी, पीआरओ श्री जयसिंह रघुवंशी और श्री होकम चौहान, स्टार हॉलीडेज के श्री मिथिलेश जी भी कंपनी के साथ असोसिएटेड है। साथ ही आध्यात्निक मार्गदर्शक श्री संजय गर्ग जी के मार्गदर्शन में कंपनी अपना काम आगे बढ़ा रही है।
