इंदौर 27, मई । उदयपुर राजस्थान के नारायण सेवा संस्थान द्वारा एमपी के इंदौर में पहली बार दिव्यांगों के कल्याणार्थ निःशुल्क आर्टिफिशियल लिम्ब शिविर का आयोजन रविवार 2 जून को मथुरा महल मैरिज गार्डन, मानक बाग रोड़,चौईथ राम हॉस्पिटल के पास आयोजित होगा।
संस्थान निदेशक ट्रस्ट्री देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि ऐसे लोग जो जन्मजात या किसी हादसे अथवा बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है,उन दिव्यांगों को शारीरिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव एवं अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की प्रेरणा से संस्थान विगत 39 वर्षों से मानवता के क्षेत्र में सेवारत है। एमपी के दिव्यांग जनों को मदद पहुंचाने के संकल्प से विशाल निःशुल्क नारायण आर्टिफिशियल लिम्ब मैजरमेंट शिविर मथुरा महल मैरिज गार्डन, चोइथराम हॉस्पिटल के पास, इन्दौर में रविवार 2 जून को प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे तक चलेगा।
प्रेस कांफ्रेंस में ट्रस्ट्री देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि – शिविर में दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान के अनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक डॉक्टर्स टीम द्वारा देखा जाएगा और उच्च गुणवत्ता युक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ आर्टिफिशियल लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब का माप लिया जायेगा। संस्थान लगभग दो माह बाद मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर इनका निःशुल्क फिटमेंट करेगा।
उन्होंने कहा की अभी तक 650 से ज्यादा लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके है। शिविर में तकरीबन 800 से भी ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। इस शिविर में आने वाले रोगियों परिजनों को निशुल्क भोजन, चाय अल्पाहार दिया जायेगा। संस्थान मध्य प्रदेश के 18000 दिव्यांगों के ऑपरेशन, कर चुका है साथ ही करीब 25000 लोगों को किसी न किसी सामग्री ,ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी और कृत्रिम अंग से लाभांवित कर चुका है।
संस्थान के मीडिया एवं जन संपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने बताया कि -स्वयंसेवी सहयोगी के रूप में श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी सोशल ग्रुप, स्वर्णिम फाउंडेशन इन्दौर, अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिती इंदौर, सर्व ब्राह्मण समाज इन्दौर, श्वेताम्बर जैन महासंघ इन्दौर,राष्ट्रीय जैन श्वेताम्बर फाउंडेशन ट्रस्ट, जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सिनियर सिटीजन, अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महिला संगठन,लायंस क्लब ग्रुप नॉर्थ इन्दौर, सर्राफा एसोसिएशन ग्रुप,श्रीमाली ब्राह्मण समाज,पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी,पार्श्व आरोग्यम, अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर, श्वेताम्बर जैन महासंघ, श्री ओसवाल
जैन, श्वेताम्बर जैन पद्मावती पोरवाल संघ, राष्ट्रीय परशुराम सेना,मेघदूत उपवन गार्डन ग्रुप, मानव अधिकार एवं अपराध नियन्त्रण राष्ट्रीय संघठन, देव गौ सेवा समिती, श्री गुजराती समाज, सर्व ब्राह्मण युवा परिषद्,सर्व ब्राह्मण महिला परिषद सहित 30 से अधिक संघठन जुड़े हैं।
पीआरओ गौड़ ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा इस शिविर में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आए। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान हेल्पलाइन नम्बर 70235-09999 पर संपर्क करें।
इस दौरान ट्रस्टी चौबिसा, पीआरओ गौड़ और इंदौर आश्रम प्रभारी जसवंत मेनरिया ने निशुल्क शिविर पोस्टर का विमोचन किया।
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है । संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 41200 से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान अब एमपी के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।
