CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
एचसीएल स्क्वैश टूर में 48 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और एचसीएल इंडियन जूनियर ओपन में 400 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे।
इंदौर इस मल्टीसिटी टूर का पहला पड़ाव है।
एचसीएल द्वारा मार्च 2025 तक विभिन्न शहरों में चार और पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट्स का आयोजन किए जाने की योजना है।
इंदौर, 21 मई, 2024: भारत में स्क्वैश को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी ग्लोबल समूह, एचसीएल ने स्क्वैश रैकेट्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) के साथ अपना मल्टीसिटी इंडियन स्क्वैश टूर शुरू किया है, जिसका पहला टूर्नामेंट इंदौर में खेला जाएगा। एचसीएल के पुनर्गठित स्क्वैश पोडियम प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित इस टूर का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को अपने घरेलू कोर्ट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग हासिल करने का अवसर प्रदान करना है। एचसीएल इंडियन जूनियर ओपन और एचसीएल स्क्वैश टूर – इंदौर लेग का आयोजन 22 मई से 25 मई तक इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में होगा।
एचसीएल स्क्वैश टूर में 48 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और इंडियन जूनियर ओपन में 400 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस प्रतिस्पर्धा में संयुक्त राज्य अमेरिका, मलेशिया, सिंगापुर, श्री लंका, मिस्र, कुवैत, और भारत आदि देशों के खिलाड़ी अपनी अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग बढ़ाने के लिए हिस्सा ले रहे हैं। पीएसए टूर्नामेंट में 3000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा।
एचसीएल इंडियन जूनियर ओपन और एचसीएल स्क्वैश टूर का समापन क्रमशः 27 मई और 26 मई को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें प्रतिष्ठित मुख्य अतिथि, देवास सीनियर के महामहिम महाराजा विक्रम सिंह पवार उपस्थित होंगे।
एचसीएल के एवीपी और हेड ऑफ ब्रांड, रजत चंडोलिया ने कहा, ‘‘एचसीएल स्क्वैश टूर का आयोजन खेल में उत्कृष्टता बढ़ाने और स्क्वैश की प्रतिभा को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप किया गया है। भारत से अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाकर और वैश्विक स्तर के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन करके हमारा उद्देश्य स्क्वैश को एक श्रेष्ठ खेल के रूप में बढ़ावा देना है। हमारे पुनर्गठित एचसीएल स्क्वैश पोडियम प्रोग्राम के अंतर्गत, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और गोवा जैसे शहरों में चार और पीएसए टूर्नामेंट्स और इंडियन जूनियर ओपन का आयोजन किया जाएगा। हम एक रोमांचक और सफल टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हैं, जो स्क्वैश चैंपियंस की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा। हम सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं।’’
सायरस पोंचा, सेक्रेटरी जनरल, स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) ने कहा, ‘‘हमें आकर्षक एचसीएल इंडियन जूनियर ओपन और एचसीएल स्क्वैश टूर की घोषणा करने की खुशी है। इंदौर में यह टूर्नामेंट हमारे खिलाड़ियों को अपने खेल का कौशल बढ़ाने और विश्व-स्तर की प्रतियोगिता को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित किया गया है ताकि भारत की पहचान विश्वस्तर पर स्थापित हो सके। इस कार्यक्रम में मैं अगले छः दिनों तक कुछ रोमांचक मैच देखने के लिए आशान्वित हूँ, और मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूँ।’’
पिछले कुछ सालों में इंदौर में स्क्वैश की सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। इंदौर देश के मध्य हिस्से में स्क्वैश के खेल के लिए एक उभरता हुआ सितारा है और डेली कॉलेज में स्क्वैश के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स का आयोजन लगातार किया जा रहा है। हाल ही में 2023 में डेली कॉलेज में सब-जूनियर और जूनियर नेशनल्स का आयोजन किया गया था। एचसीएल इंडियन जूनियर ओपन और एचसीएल स्क्वैश टूर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिससे स्क्वैश समुदाय में शहर का प्रभाव प्रदर्शित होता है। इंदौर में आयोजित हो रहे प्रीमियर टूर्नामेंट्स के साथ भारत में स्क्वैश के विकास और प्रतिस्पर्धा के केंद्र के रूप में इस शहर की प्रगति प्रदर्शित होती है।
