– 24 मई को रिलीज होगी मनोज बाजपेयी के करियर की सौंवी फिल्म
अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता मनोज बाजपेयी आज अपनी आगामी फिल्म ‘भैयाजी’ के प्रमोशन के लिए इंदौर आ रहे हैं। 24 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक दमदार किरदार निभा रहे हैं, यह उनके करियर की सौंवी फिल्म होगी।
इंदौर में अपने प्रवास के दौरान, मनोज बाजपेयी मीडिया से मिलेंगे।
