24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के विजन को स्पष्ट करते हुए कार्य योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही उन्होंने अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सीएम डॉ. यादव ने मुख्य सचिव, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव की बैठक कर आगामी 5 वर्षों की कार्ययोजना एवं विकास कार्यो एवं जन कल्याण के कार्यों को महत्व देते हुए पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने आगामी वर्षों में विकास कार्यों के रौडमैप पर चर्चा की। उन्होंने 5 वर्षों में जीएसडीपी दोगुना करने की कार्ययोजना पर विमर्श किया एवं राज्य सरकार का राजस्व स्रोत बढाने व खनन राजस्व को 50000 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य भी रखा है। सीएम यादव ने कहा कि अन्य राज्यों में स्थित राज्य सरकार की संपत्तियों को लाभदायक और राजस्व प्राप्ति करने वाला बनाना है। शहरी क्षेत्रों की क्षेत्रीय योजना और नए क्षेत्रों का नियोजित तरीके विकास कार्यों के निर्देश दिए हैं।
