Aaj ka Panchang 30 October 2026: आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 October 2026:...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
नई तकनीक देखने दिल्ली जाएंगे अधिकारी
इंदौर। देश में स्वच्छता के लिए लगातार 7 बार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इंदौर शहर में प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन नगर पालिक निगम की प्राथमिकता है। इसे बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास कियाजाएगा। इसके लिए देश के पहले प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और सस्टेनेबिलिटी आधारित आयोजन में नगर निगम के अधिकारी भी भाग लेने दिल्ली जाएगें। यह बात इंदौर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने जीसीपीआरएस के इंदौर रोड शो में कही। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक रिसाईकलिंग के नए तरीके और तकनीक से हम इंदौर के वेस्ट मैनेजमेंट को पहले से बेहतर कर सकेगें। इसके लिए आम जनता, व्यापारियों, उद्योगपतियों और प्रशासन सहित सभी एक दिशा में काम करते रहना होगा। देश में पहली बार प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन Global Conclave on Plastics Recycling and Sustainability (GCPRS) को 4 से 7 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को प्रमोट करने के लिए इंदौर में रोड शो किया गया।
इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष और मप्र शासन के शहरी विकास मंत्रालय कीराज्य स्तरीय सलाहकार समिति (पीडब्लूएम) के सदस्य श्री सचिन बंसल ने बताया कि आल इंडिया प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन मुंबई के द्वारा नई दिल्ली प्रगति मैदान में होने वाले इस आयोजन में प्लास्टिक रिसाईकलिंग पर दुनिया की बेहतर तकनीकों का प्रदर्शन होगा। इसमें इंदौर के उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए रोड शो होटल सयाजी में किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि इंदौर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने सीजीपीआरएस के आयोजन में इंदौर से अधिकारियों को भेजने और स्वंय भी शामिल होने की बात कही है। श्री बंसल ने शहर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए इंदौर निगम आयुक्त से स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक रिसाईकलिंग उद्योगों के अनुभवो का लाभ लेने का भी आग्रह किया।
मुंबई से आए जीसीपीआएस के श्री सिद्धार्थ शाह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। उन्होने बताया कि प्लास्टिक उद्योगों की संस्था AIPMA ने भारतीय प्लास्टिक उद्योगमें सिद्ध रीसाइक्लिंग और स्थिरता प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए भारत में एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी – जीसीपीआरएस के आयोजन को कर रही है। वर्तमान में भारत के 3.4 मिलियन टन (एमटी) प्लास्टिक कचरे में से केवल 30% का ही रिसाईकलिंग किया जाता है। इसे बढाने,प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, नए उपकरणों, मशीनों और तकनीक का प्रदर्शन आयोजन में किया जाएगा। इसका लाभ पॉलीमरइंडस्ट्रीज को बडे रूप में मिलेगा।
आयोजन में मप्र प्लास्टिक रिप्रोसेस ग्रेन्युअल्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुरुवीर सिंह, सचिवश्री रूचिल जैन, आईपीपीएफ के सचिव श्री अंकित भरूका, वरिष्ठ उद्योगपति श्री हितेश मेहता, श्री आरके माहेश्वरी, श्री ब्रजेश गांधी, श्री संदीप ठाकुर, श्री विशालसोनी सहित बडी संख्या में उद्योगपति मौजूद थे।
