नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
पीओके को वापस लेकर रहेगी मोदी सरकार
कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा बयान दिया है। शाह ने पीओके में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों का जिक्र कर कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हमारी सरकार पीओके को लेकर रहेगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि आज पीओके में पत्थरबाजी हो रही है, भारतीय कश्मीर में नहीं। शाह ने कहा कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद एक समय अशांत रहे कश्मीर में शांति लौट आई है, लेकिन पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर अब विरोध प्रदर्शनों और आजादी के नारों से गूंज रहा है। पीओके पर कब्जे की मांग का समर्थन नहीं करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधकर शाह ने कहा, मणिशंकर अय्यर जैसे कांग्रेस नेता कहते हैं कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि उनके पास परमाणु बम है। मैं कहना चाहता हूं कि वह भारत का हिस्सा है, हमारी सरकार पीओके लेकर रहेगी। शाह ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव, इंडियन नेशनल इंक्लूजिव डेमोक्रेटिक अलायंस’ (इंडी) गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं और ईमानदार राजनेता नरेन्द्र मोदी के बीच चयन करने का चुनाव है। मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बावजूद कभी भी उनके खिलाफ एक पैसे का भी आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा, बंगाल को तय करना है कि वह घुसपैठिये चाहता है या शरणार्थियों के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का चाहता है। बंगाल को तय करना है कि वह जिहाद के लिए वोट करना चाहता है या विकास के लिए वोट करना चाहता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ‘घुसपैठियों के समर्थन में रैलियां निकालने’ के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की। बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेता लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं।
