वोसो व्यापार दे रहा है स्माल बिजनेसेस को उनकी अपनी ऑनलाइन दुकान
इंदौर – आधुनिक युग में तकनीकी प्रगति ने स्टार्टअप्स को एक नई दिशा दी है। लेकिन आज भी कई एंटरप्रेन्योर के लिए सफलता पाना आसान नहीं है। संघर्ष और मेहनत के बावजूद, छोटे व्यापारियों को अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इसी संघर्ष के बीच, इंदौर के जितेंद्र सोनी और राजीव रंजन ने “वोसो व्यापार” की शुरुआत की, एक प्लेटफ़ॉर्म जो युवाओं को उनके स्टार्टअप और बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ावा देने में मदद कर रहा है। इसकी मदद से न केवल छोटे व्यापारियों को, बल्कि महिलाओं और गृहिणियों को भी प्रेरित किया है कि वे भी अपने काम को आगे बढ़ा सकती हैं।
कब और कैसे हुई वोसो की शुरुआत
इंदौर की वोसो रिटेल टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लांच किया गया सोल्युशन “वोसो व्यापार” अब छोटे व्यापारियों को अपनी खुद की वेबसाइट बनाने के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म दे रही है जहां वह अपना ऑनलाइन स्टोर बना सकते है। यह नो कोड वेबसाइट सोल्युशन है जिसके द्वारा कोई भी अपनी खुद की वेबसाइट सिर्फ 10 मिनट्स में बना सकता है।
यह वेबसाइट व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं और तकनीकी तौर से कम जानकार लोगों को मोबाइल के जरिये अपना वेबसाइट स्टोर बनाने में सक्षम बनाता है। साथ ही उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकताओं के अनुसार वेबसाइट में बदलाव कर सकते है।
राजीव रंजन ने बताया हम दोनों ने मिल कर इस प्रोडक्ट की शुरुवात 2023 में की इस आइडिया पर पिछले 6 महीने से काम चल रहा था उसके बाद हम एक अच्छी टीम की तलाश में जुट गए थे, हमें यकीन है कि हमारे आईटी बैकग्राउंड कि मदद से आज हम इस बिज़नेस को काफी आगे ले जाने में सक्षम है।
व्यापारी 10 मिनिट में बना सकते है अपनी ऑनलाइन दुकान
अब वोसो व्यापार कि मदद से व्यापारी 10 मिनट में अपनी वेबसाइट बना सकते है वो भी सिर्फ 999 रुपये प्रति माह से। वोसो व्यापार पहुंच, सामर्थ्य और उपयोगकर्ता जैसे अनुभव को प्राथमिकता देकर छोटी कंपनियों के साथ व्यापार करने के तरीके को बदलना चाहता है। साथ ही एक QR कोड के माध्यम से अपनी दुकान में उपलब्ध सभी प्रोडक्ट्स की जानकरी आप अपने ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं।
शुरूआती दिनों में ही वोसो व्यापार पर 100 से ज्यादा ऑनलाइन स्टोर बनाए गए है। वोसो ने पूरे भारत में छोटे और मध्यम आकार के बिजनेस को इंटरनेट पर अपना कारोबार शुरू और विकसित करने का मौका दिया है।
वोसो व्यापार बना युवाओं के लिए मिसाल
भारत में स्टार्टअप्स का चलन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है और इस सफलता में इंदौर शहर भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। आजकल ऐसे बहुत से युवा हैं जो नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन मुश्किलों से जल्द हार मान जाते हैं। ऐसे युवाओं के लिए वोसो व्यापार मिसाल पेश कर रहे हैं। इसकी वजह है कि अब तक सभी ने इस समस्या का सामना किया होगा जैसे किसी के पास पुश्तैनी दुकान है लेकिन ऑनलाइन बिजनेस की समझ नही थी तो किसी के पास समझ तो है लेकिन ऑनलाइन बिजनेस देने वाली विदेशी कंपियों को देने के लिए मोटी रकम या कमिशन नहीं हैं।
माना जाता है इनोवेशन और टेक्नोलॉजी ने स्टार्टअप्स को नया बूस्ट दिया है। वोसो व्यापार अब भारत में नए और सरल तरीकों से समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने के लिए काम कर रहे हैं।
कैसे आया यह आइडिया
जितेन्द्र सोनी और राजीव रंजन जिन्होंने न केवल छोटे व्यवसायों को समर्थन दिया है बल्कि वोसो व्यापर सोल्युशंस के साथ अब डॉक्टर, वकील, आर्किटेक्ट, ज्योतिषी और सभी तरह के स्व-रोज़गार प्रोफेशनल्स एडवांस में अपॉइंटमेंट बुक कारवाने की सुविधा भी अपने ग्राहकों को दे सकते हैं। लोगों को एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म दिया है जिसके माध्यम से भारत भर में छोटे और मध्यम आकार के व्यापारियों को इंटरनेट पर अपना कारोबार शुरू और विकसित करने का मौका मिलेगा। उनकी वेबसाइट में व्यापारियों को अपने सोशल अकाउंट जोड़ने की सुविधा भी दी गई है। जिससे वो अपने फोल्लोवेर्स के साथ-साथ ओवरऑल बिज़नेस की विजिबिलिटी भी बढ़ा सकते है।
जितेन्द्र सोनी ने बताया कि हमारा प्लेटफ़ॉर्म वेबसाइट बनाने के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है, जिसमे समय पर डिलेवरी देने के लिए बेहतर कोरियर सुविधा, निरंतर SEO अपडेशन और बहुत सारे पेमेंट ओपशन्स शामिल है। वोसो व्यापार के साथ, व्यवसायी यह जानकर निश्चिंत हो सकते हैं कि उनके पास डिजिटल युग में सफल होने के लिए आवश्यक सभी उपकरण हैं। साथ ही साथ कंपनी के द्वारा आपकी वेबसाइट पर गूगल सर्च इंजन में टॉप पर आने के लिए डिजिटल मार्केटिंग भी किया जा रहा है, जिससे कस्टमर की वेबसाइट टॉप पर आ गई है।
महिलाओं और गृहिणियों को भी कर रहे प्रेरित
वोसो व्यापार आगे बढ़कर महिलाओं और गृहिणियों को भी उनके वेबसाइट के माध्यम से अपने व्यापार को प्रमोट करने में मदद कर रहा है।
मध्यवर्गीय परिवार में हुआ जन्म
जितेन्द्र और राजीव का जन्म मध्यमवर्गीय परिवारों में हुआ था। MBA करने के दौरान दोनों कि मुलाकात हुई। पढ़ाई ख़त्म करने के बाद दोनों ने अलग-अलग जगहों पर काम करके छोटे व्यापारियों को हो रही समस्याओं के बारे में समझा और इसके बाद जितेन्द्र ने अपने दोस्त के साथ 2019 में वोसो रिटेल टेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपना खुद का कारोबार शुरू किया। और बाद में लगभग पिछले 4 वर्षो में राजीव के साथ मिलकर हजारों व्यापारियों को सफलतापूर्वक जोड़ा है।
बिज़नेस-टू-बिज़नेस और ई-कॉमर्स क्षेत्रों को टारगेट करते हुए, वोसो रिटेल टेक प्राइवेट लिमिटेड ने अपने अन्य प्रोडक्ट्स के माध्यम से अब तक हजारों व्यापारियों की सहायता करने में पहले ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
राजीव और जितेंद्र ने बताया कि हमने कई लघु उद्योग और व्यवसाय को स्ट्रगल करते देखा है, इसलिए हमने यह वेबसाइट बनाने की प्रक्रिया को आसान किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि यहां तक कि कम तकनीकी विशेषज्ञता वाले लोग आसानी से अपने ऑनलाइन स्टोरफ्रंट का निर्माण और मैनेज कर सकते हैं। जिससे व्यवसायों को अपनी पहुंच को बढ़ाने और विभिन्न प्लेटफार्मों पर ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिले।
