छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
वाराणसी – । दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए काशी में बनने वाली श्री काशी नटूकोट्टई नगर क्षत्रम धर्मशाला का आज भूमिपूजन धूमधाम से किया गया। यह धर्मशाला डेढ़ साल में बनकर पूरी होगी और 2025 में इसे श्रद्धालुओं के चालू कर दिया जाएगा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में धर्मशाला की आधारशिला रखी गई। नाटकोट्टम क्षत्रम की ओर से दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए काशी में श्री काशी नटूकोट्टई नगर क्षत्रम धर्मशाला बनाई जाएगी इस धर्मशाला का भूमिपूजन रविवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में धूमधाम से किया गया। इसका निर्माण डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। अक्तूबर 2025 में धर्मशाला को श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाएगा। दसमंजिला धर्मशाला में 135 कमरे होंगे। क्षत्रम के अध्यक्ष नारायण ने बताया कि क्षत्रम ने यह जमीन 23 नवंबर 1894 में महज पांच हजार रुपये में खरीदी थी। उन्होंने बताया कि 65 हजार स्क्वायर फीट जमीन को बाबा विश्वनाथ के लिए फूल और विल्व पत्र अर्पित करने के लिए खरीदा गया था। पिछले 50 साल से जमीन, पर अवैध कब्जे को शासन व प्रशासन की मदद से हटा दिया गया है। अब इस पर 135 कमरों वाली 10 मंजिला धर्मशाला श्री काशी नकोट्टई नगर क्षत्रम का निर्माण किया जाएगा।
इसके साथ ही यहां छात्रावास, आवास और बैंक्वेट हॉल भी होगा।
कांग्रेस ने जताई आपत्ति दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं के लिए सिगरा में बनने वाली धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में वित्तमंत्री सीतारमण और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने राघवेंद्र चौबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव के दौरान ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना अनुचित है। सत्ता के दबाव में प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
