बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के मेकर्स ने एक दिल को झकझोर देने वाली कहानी के साथ आ रहे हैं जो 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटी थी। इसकी रिलीज के लिए, 3 मई 2024 की तारीख तय की गई है, और मेकर्स ने आखिर में मच अवेटेड टीजर को रिलीज कर दिया है, जो इस दुखद घटना को साफ तौर से दर्शकों के सामने पेश कर, उनपर अलग ही असर छोड़ने के लिए तैयार हैं!
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के टीजर ने 22 साल तक छिपे अनजाने तत्वों की एक झलक दी है, जब साबरमती एक्सप्रेस में दुखद घटना घटी थी। टीजर में लीड एक्टर विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा को दमदार कास्ट में दिखाया गया है, जो बेहद प्रभावशाली हैं। डायलॉग टीजर के विजुअल्स का असर और भी बढ़ता है, जो टीजर के दौरान सुनने मिलते हैं। टीज़र सिर्फ एक झलक है, लेकिन इसने सच्चाई को पेश करने की कोशिश की है।
https://www.instagram.com/reel/C5DRlkiAtVx/?igsh=cmZqcXQ1dDJmdDdz
पहले, मेकर्स ने उन लोगों को याद करने के लिए एक वीडियो भी रिलीज किया था जो गोधरा बर्निंग ट्रेन दुर्घटना में अपनी जान खो चुके थे। इस एंगेगिंग वीडियो ने एक इमोशनल माहौल बनाया और सच्चाई को देखने की जिज्ञासा को बढ़ाया, कि सच में 27 फरवरी 2002 की सुबह, गोधरा रेलवे स्टेशन के पास क्या हुआ था।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिविजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रेजेंट, ए विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जिसमें विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, रंजन चंदेल द्वारा डेयरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है।
