विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...

दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ने शनिवार को निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया था। इसके बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी आचार संहिता का पालन शुरू हो गया है। मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा राजनीतिक पार्टी को दी जाने वाली करीब 350 भस्म आरती की अनुमति बंद कर दी है। राजनीतिक दल के आधार पर प्रोटोकॉल भी नहीं दिया जाएगा। आचार संहिता लागू रहने तक सामान्य दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा।
मंदिर में इन्हें नहीं मिलेगी प्रोटोकॉल सुविधा
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रोटोकॉल के लिए आने वाले अतिथियों के नाम लेना बंद कर दिए हैं। वहीं, राजनीतिक आधार पर भस्म आरती की अनुमति भी जारी नहीं होगी। यदि यह सुविधा जारी रखते हैं तो आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसिलिए मंदिर समिति ने यह व्यवस्था बंद कर दी है।
