ujjain//माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड उज्जैन के स्व-सहायता समूह की बहनों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला दिनांक 06 मार्च 2024 कोसंभागीय ग्रामीण हाट बाजार परिसर नीलगंगा उज्जैन में आयोजित की गई।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने .कहा कि स्वयं सहायता समूह अब राष्ट्र सहायता समूह बन चुके हैं। महिलाएं जब समूह का गठन करती हैं, तब वह स्वयं सहायता समूह होते हैं, लेकिन देश की महिलाओं ने अपने पुरुषार्थ से इन समूह को राष्ट्र सहायता समूह बना दिया हैं।प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से जिले की महिलाओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। माननीय प्रधानमंत्री महोदय के संबोधन में महिलाओं ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उपस्थित होकर भागीदारी की।
उक्त कार्यक्रम में 1945 स्व-सहायता समूहों की बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सासंद महोदय श्री अनिल फिरोजिया जी] उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन जी तथा घटिया विधायक श्री रामलालमालवीय]श्री मुकेश यादव. नगर जिला उपाध्यक्ष श्री जगदीश पांचाल श्री अर्थ जैन जी एसडीएम] जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति प्रमिला यादव] जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्री अमित ब्रिजवानी, श्रीमती कविता उपाध्याय, श्रीमती कंचन कड़वे, सुश्री छाया भार्गव, श्रीमती ज्योति कुष्वाह उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान महिला समूह को 1.5 करोड़ के ऋण का वितरण किया गया।