होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता
Spread the loveनई दिल्ली- पश्चिम एशिया में पिछले...
Spread the loveनई दिल्ली- पश्चिम एशिया में पिछले...
Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत...
Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं...
कोंडागांव, 29 फरवरी 2024
छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र 07 मार्च तक मंगाए गए हैं। इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन संभागीय मुख्यालय में स्थित आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईटhttps://tribal.gov.in/ से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी तथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना वेबसाईट से अभ्यर्थी प्राप्त करेंगे।
