प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
जिले के 74 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी जिंदगी की दो बूंद
कोंडागांव, 29 फरवरी 2024
राष्ट्रीयव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार 03 मार्च को 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री कुणाल ने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए रविवार को पोलियो बुथ लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारी की जा चुकी है। इस महा अभियान के तहत जिले के पांच विकासखण्ड में कुल 74110 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए तैयारी पूर्ण कर लिया गया है। इस अभियान के तहत में जिले भर में कुल 789 बुथ बनाए गए हैं तथा प्रत्येक बुथ में स्वास्थ्य टीम गठित कर स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम नर्स की ड्युटी लगाई गई है। इस अभियान के लिए मोबाईल टीम भी गठित की गई है। इस अभियान के सफल आयोजन हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। रविवार 03 मार्च को किसी कारणवश छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी।
