CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मंत्रालय में पदस्थ 38 अफसर हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट..!!
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे...
जिला सीएमएचओ ने की आदेश जारी
विगत दिनों डीजे व कलेक्टर ने जेल का किया था निरीक्षण
कोरिया 29 फरवरी 2024
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला जेलए बैकुंठपुर में निरूद्ध बंदियों के समुचित चिकित्सकीय उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिंह एवं डॉ. नीलाभ देवनाथ को अस्थायी रूप से जिला जेल में प्रत्येक माहए सप्ताह के तीन दिन सोमवारए बुधवार व शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे यानी दो घण्टे अनिवार्य रुप से सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं।
जिला जेल में डॉक्टरों के पदस्थ होने से बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार में मदद मिलेगी। विगत दिनों स्वास्थ्य संचालनालय ने जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की पदस्थापना आदेश जारी की थी।
बता दें विगत दिनों जिला सत्र न्यायाधीश श्री भीष्म प्रसाद पांडेय एवं जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह जिला जेल का निरीक्षण किया था साथ ही जेल अधीक्षक से बंदियों के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की थी। उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षणए उपचार के साथ ही उचित भोजन व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए थे।
