यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
उज्जैन। ( राहुल मिश्रा )
उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है। उनके साथ ही केन्द्रीय मंत्री एल मुरूगन, भाजपा के वरिष्ठ नेता बंसीलाल गुर्जर, श्रीमती माया नारोलिया और कांग्रेस पार्टी के अशोक सिंह को भी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उमेश नाथ महाराज वाल्मीक समाज का प्रतिनिधित्व करते है। इनके पास आरएसएस प्रमुख से लेकर अमित शाह तक आशीर्वाद लेने आ चुके है। सिंहस्थ कुम्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संत उमेश नाथ जी महाराज के साथ समरसता नहान भी किया था।
उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने से संत समाज में हर्ष है। दैनिक माधव एक्सप्रेस परिवार ने सभी निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी है।
