दिल्ली-एनसीआर में सांसों का संकट, हवा हुई दमघोंटू
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love भारत के इतिहास में 06...
Spread the love ड्रोन सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और...
दिल्ली दरवाजा स्थित परमेश्वर तालाब के रास्ते पर नपा ने कराई सफाई
चंदेरी — चंदेरी नगर के प्राचीन चौराहे दिल्ली दरवाजे पर परमेश्वर तालाब लक्ष्मण मन्दिर की ओर जाने वाले रास्ते पर नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान शुरू करा दिया गया हैं। जिससे दिल्ली दरवाज़ा स्थित दुकानदार, राहगीर और मन्दिर जाने वाले श्रद्धालुओं को गन्दगी से सामना नहीं करना पड़ेगा।
विगत दिनों पूर्व नगरवासियों को परमेश्वर तालाब लक्ष्मण मन्दिर की ओर जाने वाले रास्ते पर गन्दगी से परेशान होने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह समस्या जैसे मुख्य नगरपालिका अधिकारी रीना राठौर के समक्ष पहुंची तो उन्होंने अपने सफ़ई अमले को सफ़ई के लिए निर्देशित किया। जिस पर नगर पालिका सफ़ाई कर्मियों ने परमेश्वर तालाब लक्ष्मण मन्दिर की ओर रास्ते पर सफ़ाई का कार्य चालू किया। रविवार को इस रास्ते पर सफ़ाई कर्मियों ने सफ़ाई की गई।
— इनका कहना —
परमेश्वर तालाब की ओर जाने वाले नाले में कई बस्तियों का गंदा पानी आता हैं, यही कारण हैं कि यहां गंदगी अधिक रहती हैं, चुंकी यह स्थान शहर का मुख्य चौराहा हैं तो यहां पर समय समय पर सफ़ाई की जाएगी। फिल्हाल में सफाई का कार्य शुरू करा दिया हैं जिसे आगे भी कराया जाएगा।
(रीना राठौर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदेरी)
