दिल्ली-एनसीआर में सांसों का संकट, हवा हुई दमघोंटू
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 05 नवंबर ।...
Spread the love भारत के इतिहास में 06...
Spread the love ड्रोन सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और...
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल ।
ब्रह्मलीन धर्म सम्राट अनंत विभूषित दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती महाराज की स्मृति में इन दिनों दंडी सेवा आश्रम , सिद्धेश्वर महादेव मंदिर लालघाटी के आगे सिद्ध बाबा मनुआभान की टेकरी पर धार्मिक आयोजन चल रहा है। इसके अंतर्गत विगत 14 फरवरी से प्रतिदिन श्रीमद् भागवत महापुराण के साथ ही भजन कीर्तन का प्रोग्राम भी आयोजित किया जा रहा है। शुजालपुर से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक रामेश्वर सेन और उनके साथियों की संगीतमय प्रस्तुति भक्तों को आनंदित कर रही है।
भागवत महापुराण में कथा व्यास हृदेश पारिख अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीमद् भागवत का अमृत पान करवा रहे हैं ।
यह आयोजन आगामी 21 फरवरी तक चलेगा।
21 फरवरी को शिव शक्ति महायज्ञ के साथ ही भागवत महापुराण का समापन होगा। शिव शक्ति महायज्ञ के आचार्य पंडित अरविंद शर्मा है ।
सभी भक्तजन 21 फरवरी को श्रीमद् भागवत महापुराण के समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में भी शामिल होंगे।
दंडी सेवा आश्रम के पीठाधीश्वर संभवानंद जी महाराज ने भोपाल सहित आसपास के गांव शहरों में रहने वाले भक्तों से इस कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने और धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
