2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार की मंत्री और वरिष्ठ आप नेता आतिशी मार्लेना ने ईडी पर लोगों को डरा-धमकाकर बयान लेने के आरोप लगाए हैं। अतिशी ने ईडी पर यह आरोप भी लगाया कि ईडी के अधिकारी लोगों को प्रताडित कर के आप के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आतिशी मार्लेना ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कल मैंने ट्विटर पर कहा था कि आज 10 बजे ईडी को लेकर बड़ा खुलासा करूंगी। उस खुलासे को रोकने के लिए, आम आदमी पार्टी को डराने के लिए आज सुबह 7 बजे से आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों और नेताओं के घर पर ईडी रेड कर रही है। आतिशी ने कहा कि हमारे नेता एनडी गुप्ता के घर पर रेड हो रही है। उनके पीएम के घर पर रेड हो रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए के घर पर रेड हो रही है। ख़बर ये भी आ रही है कि आज दिनभर ईडी आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के घर पर रेड करने वाली है।’ आप नेता आतिशी ने इसके साथ ही कहा, ‘हम इनसे डरने वाले नहीं हैं, 1 रुपये की भी अभी तक रिकवरी नहीं हुई, अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। ईडी का सारा केस आरोपियों को सरकारी गवाह बनाकर तैयार किया जा रहा है। आतिशी ने यह भी कहा कि आज मैं खुलासा करने वाली हूं कि ईडी ने फर्जीवाड़ा करके ही यह सारे बयान लिए हैं। पत्रकारों के सामने आतिशी ने ईडी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को डरा धमकाकर गलत बयान लिए गए हैं और उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं। एक गवाह ने बताया कि ईडी वालों ने इतनी जोर से थप्पड़ मारा की कान का पर्दा फट गया। एक विटनेस ने कहा कि मुझे कहा गया कि आप नेताओं के खिलाफ बयान नहीं दिया तो देखते हैं कि तेरी बेटी कॉलेज कैसे जाती है। तुम्हारी पत्नी को उठवा लेंगे।’ आप नेता ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 2020 के आदेश के तहत किसी भी जांच एजेंसी को सारी पूछताछ सीसीटीवी कैमरा में करनी होती है। उन्होंनें कहा कि यह नियम ईडी पर भी लागू होता है। इसमें लिखा है कि केवल वीडियो ही नहीं ऑडियो भी रिकार्ड होना चाहिए, ताकि डरा-धमकाकर बयान लिए जाने का पता चल सके।
