Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
नई दिल्ली । भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने सेंटर का उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है। पीएम ने कहा इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत की जीडीपी दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।हाल ही में, आईएमएफ ने भी ये भविष्यवाणी की है कि हम ऐसे ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज पूरी दुनिया के विशेषज्ञ ये मान रहे हैं कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि गोवा अपने आतिथ्य भाव के लिए जाना जाता है। पीएम ने कहा कि गोवा इस समय विकास के नए प्रतिमानों को छू रहा है। आज जब हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की बात करने के लिए एकजुट हुए हैं, टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने जा रहे हैं। तो इसके लिए गोवा बहुत ही परफेक्ट डेस्टिनेशन है। समारोह में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास केंद्र और वैश्विक ऊर्जा के लिए मांग केंद्र बन रहा है।
इस स्थिति को दर्शाते हुए, केवल दो वर्षों में एनर्जी इंडिया एनर्जी वीक वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया है। इस वर्ष हमारे पास 900 प्रदर्शक हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा है।
