यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
Spread the loveमुंबई, यह एक ऐसी कहानी है,...
Spread the loveमुंबई, यह एक ऐसी कहानी है,...
Spread the loveरायपुर। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार...


चारों दिशाओं में गूंज रही सनातन की जय जयकार*
उज्जैन/ अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस 22 जनवरी 2024 अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन को लेकर पूरे देश में तैयारी बड़े जोर-जोर से चल रही है हर गली मोहल्ले भगवान श्री राम के नारों से संपूर्ण भारत गूंजायमान है. जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है जनता में हर्ष और उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है हर भारतवासी के लिए यह अवसर करीब 500 साल पश्चात आया है अपने आराध्य को लेकर उत्साह बढ़कर जनता इस बार दो दीपावली मनाएगी इसी को लेकर बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में भी तैयारियां जोर-जोर से चल रही है इसी को लेकर केशव नगर महिला मंडल द्वारा चार तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया गया आगे जानकारी देते हुए मंडल प्रमुख श्रीमती संगीता खंडेलवाल ने बताया कि आज सभी महिला पुरुष बच्चे क्षेत्र वासियों ने मिलकर सुबह प्रभात फेरी केशव नगर अंबर कॉलोनी हनुमान नाका पुष्कर बस्ती सभी क्षेत्रों से निकाली जिसमें भगवान श्री राम सीता जी हनुमान जी के साथ राम कीर्तन किया गया कल से केशव नगर अंबे माता मंदिर मै भजन कीर्तन 21 जनवरी को अखंड रामायण का पाठ ,22 जनवरी को सुबह 10:00 पूर्ण आहुति 12:30 महाआरती की जाएगी तत्पश्चात प्रसादी वितरित की जाएगी श्रीमती खंडेलवाल ने सभी से निवेदन किया है कि अपने घर प्रतिष्ठान में 11 दीपक लगाकर रोशनी कर भगवान श्री राम की पूजन अर्चन कर बड़े हर्ष उल्लास के साथ इस बार दो दीपावली मनाएं
उक्त जानकारी श्रीमती रानी दुबे ने दी


