वनांचल में उम्मीदों का जल
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल...
Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
सोलापुर । शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर भाषण के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने राज्य के लाभार्थियों से बात कर बचपन का जिक्र आते ही उन्होंने कुछ पलों के लिए बीच में ही भाषण रोक दिया। पीएम आवास योजना को लेकर उन्होंने कहा कि काश उन्हें भी बचपन में इस तरह के घर में रहने का मौका मिला होता। पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों के लिए, हजारों मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वहां संकल्प आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण हुआ है। और मैं जाकर देखकर आया कि काश मुझे भी बचपन में इसतरह के घर में रहने का मौका मिला होता। इतना कहकर पीएम मोदी ने अचानक कुछ पल के लिए भाषण रोक दिया। इसके बाद उन्हें भावुक होकर कहा, ये चीजें देखता हूं, तब मन को इतना संतोष होता है, ये हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं, तब उनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था, तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाबी देने भी मैं खुद आऊंगा।इस दौरान पीएम मोदी ने पुरानी सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबों के नाम पर योजनाएं बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। उनके हक का पैसा बिचौलिए लूट जाते थे। पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी।
