छत्तीसगढ़ में EOW-ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव समेत कई जिलों में छापेमारी
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के बाद महाकाल मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को सवा पांच लाख लड्डू का प्रसाद तैयार कर दिया। गुरुवार दोपहर बाद ये भोपाल के लिए कंटेनरों में भरकर रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए कंटेनरों को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। लड्डू यूनिट के प्रमुख हलवाई निखिल सोलंकी सहित 300 लोगों की टीम काम कर रही है। शाम तक लड्डू कंटेनरों में भरकर भोपाल के लिए रवाना करने की तैयारी चल रही है।
महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे शामिल
विशेष पैकेट में जाएगा अयोध्या
लड्डू को विशेष पैकेट में भरकर अयोध्या भेजा जाएगा। पैकेट के ऊपर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन ‘आरती भोग प्रसाद’ लिखा है। दूसरी तरफ जय श्रीराम लिखवाया गया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह खुद इस तैयारी पर नजर रखे हुए हैं।
महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद अयोध्या भेजने की तैयारी हो गई है। 20 जनवरी तक अयोध्या पहुंचाने की कोशिश कर रहे। पहले यह भोपाल भेजा जा रहा है। वहां से अयोध्या प्रस्थान करेगा।
