नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय
Spread the love00 राजधानी रायपुर के विभिन्न गरबा...
Spread the love00 राजधानी रायपुर के विभिन्न गरबा...
Spread the love नई पीढ़ी का फुल एलईडी...
Spread the love मुंबई | 7 अक्टूबर 2026:...
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में पुलिस अमला पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है. पतंग की बाजारों में पुलिस की टीम औचक निरीक्षण कर चाइनीज मांझा बेचनेवालों पर नजर जमाए हुए है. इसके साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से त्योहार के दिन चाइनीज मांझे के उपयोग न करने की बात कही जा रही है. साथ ही दूरबीन और ड्रोन से भी पुलिस की एक टीम नजर रख रही
मकर संक्रांति का त्योहार आने के पहले महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा अपनी टीम के साथ तोपखाना क्षेत्र में पहुंचे. उन्होंने यहां तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने छतों से ही दूरबीन से दूसरी छतों का नजारा देखा. ड्रोन उड़ाकर चाइनीज मांझे से पतंगबाजी करने वालों की जानकारी जुटाई.
इस दौरान थाना इंचार्ज अजय वर्मा के साथ एएसआई चंद्रभान सिंह चौहान भी मौजूद रहे. उन्होंने अनाउंसमेंट के माध्यम से पतंगबाजों को समझाया कि यदि इस बार प्रतिबंधित मांझे का उपयोग किया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस इस बार शुरुआत से ही पतंग व्यापारियों और पतंगबाजों को बता दिया है चाइनीज मांझा बहुत घातक है. इसके कारण आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों की जान भी चली जाती है.
