नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the love*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
Spread the love*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
Spread the love*दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त...
Spread the love*रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया...
चंदेरी। अशोकनगर जिले के चंदेरी तहसील क्षेत्र के ग्राम प्राणपुर में एक ग्रामीण के सीमांकन करने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया ओर तहसीलदार पर मारपीट करने के आरोप लगाए। दरअसल बीते दिनों ग्रामीण राधा शर्मा ने चंदेरी तहसील कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया था की उनकी भूमि का सीमांकन किया जावे उक्त आवेदन पर तहसीलदार ने राजस्व दल का गठन कर मौके पर बीती 10 जनवरी को ग्राम प्राणपुर में सीमांकन के लिए सभी को सूचना पर जारी कर सीमांकन करने पहुंचे और सीमांकन के दौरान पर राधा शर्मा एवं नीलेश कुशवाह , विपिन कुशवाह का भी आवेदन अनुसार मौके पर सीमांकन कर उनके आवेदनों का निराकरण किया गया, साथ ही मौके पर मोजूद अन्य ग्रामीणजन ने बताया की उक्त सीमांकन के दौरान किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित नही हुई और शांतिपूर्वक राजस्व दल ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सीमांकन किया। सीमांकन के 1 दिन बाद कुछ ग्रामीण गुरुवार को तहसील पहुंचे और तहसीलदार दीपक शुक्ला पर लात मारने के आरोप लगाए। उक्त मामले में मीडिया ने तहसीलदार का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बताया सीमांकन नियमानुसार किया गया है, 10 जनवरी को सुबह 11.30 बजे राजस्व दल ने मौके पर पहुंचकर सभी को सूचित कर नियमानुसार सीमांकन किया गया है , जिसमे जो व्यक्ति विपिन आरोप लगा रहा है उसका भी सीमांकन नियमानुसार किया गया है और मौके पर पंचनामा भी बनाया गया था जिसमे उसके परिवार के सभी लोग मोजूद थे। विपिन जिस दिन सीमांकन होना था उसी दिन बह तहसील आया था जिसमे बह शराब के नशे में था और मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था जब मेने उसे समझाने का प्रयास किया तो बह गालीगलोच करने लगा तो मैने थाने में सूचित किया और थाने भेज दिया गया यह सभी लोग जो आरोप लगा रहे है बह सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोग है कब्जा हटवाने की कार्यवाही से नाराज होकर बेमुनियाद आरोप लगा रहे है , उनकी अपराधिक प्रवत्ति ऐसी है की सीमांकन कराने नायब तहसीलदार को भेजना पड़ा, इससे दुखी होकर झूठी कहानी गड़कर शिकायत कर रहे है, में पैरालिसिस का मरीज हू, तो लात कैसे मार सकता हू । ग्रामीणों का उद्देश्य केवल प्रशासन पर दबाव बनाना है ताकी यह सरकारी जमीन पर कब्जा कर सके।
