—————————————
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा के लिए अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इन दिनों देश – प्रदेश के साथ ही विदेश में भी धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।
मध्यप्रदेश में विभिन्न धार्मिक – सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन विशेष हवन , पूजन, भजन जैसे कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।
भोपाल के श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने आज माता मंदिर चौराहे के समीप अंजलि काम्प्लेक्स स्थित श्रीगौड़ भवन में विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक में मकर संक्रान्ति पर्व से लेकर आगामी 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर अयोध्या में होने वाले भव्य समारोह तक प्रतिदिन श्रीराम – राम, सीताराम, सीताराम- सीताराम मन्त्र जाप का संकल्प लिया गया।
सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था आत्मीय सभा के आह्वान पर आयोजित बैठक में उपस्थित महिलाओं का स्वागत
श्रीमति सुनीता मधुसूदन पाण्डेय, श्रीमती प्रीति अमिताभ पाण्डेय ने किया। श्रीमती सुशीला राजेन्द्र चौबे, श्रीमती प्रीति मनोज चौबे, श्रीमती सीमा आनंद चौबे, श्रीमती विनीता रजनीश चौबे, श्रीमती अदिति नवनीत चौबे ने शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी हरेंद्र रावल , श्रीमती रूबी महेंद्र जोशी , श्रीमती श्यामला गणेश दत्त जोशी , श्रीमती कीर्ति राजेंद्र जोशी , श्रीमती कृति राकेश तिवारी , श्रीमती अमिता दीपक तिवारी , श्रीमती किरण किशोर शर्मा , श्रीमती जूही निपुण जोशी श्रीमती रंजना किशोर व्यास , श्रीमती साधना कैलाश तिवारी , श्रीमती सुलभा भट्ट , श्रीमती श्वेता राहुल नाईक , श्रीमती प्रिया विशाल तिवारी ने रामायण की चौपाईयों को गाया और भजनों की मधुर प्रस्तुति दी।
सभी महिलाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से धर्मलाभ मिलने के साथ ही सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
इस बैठक में यह निर्णय लिया
गया कि आज से आगामी 22 जनवरी तक समाज सभी महिलाएं भजन संध्या में शामिल होंगी। यह भजन संध्या समाज की हर महिला के घर अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही समाज के बच्चों की रूचि बढ़ाने के लिए समाज के वरिष्ठजनों का सहयोग लेकर
रामायण – सुन्दरकाण्ड का सामूहिक संगीतमय पाठ भी किया जाएगा। बच्चों के लिए रामायण की चौपाईयों पर केन्द्रित अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
