राज्यपाल डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
Spread the love00 सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के...
Spread the love00 सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के...
Spread the love*मुंबई!”**“क्वीन आ गई हैं और आते...
Spread the loveमुंबई , अरुणाभ कुमार ने अपने...
कोलकाता। बीते दिनों राशन घोटाले में मामले में पश्चिम बंगाल पहुंची ईडी की टीम पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले के बाद एक बार फिर जांच एजेंसी पश्चिम बंगाल में सक्रिए हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने आज भोर होते ही पश्चिम बंगाल सरकार के दो मंत्रियों के यहां दस्तक दे दी। दोनों के घर पर छापेमारी चल रही है। यह रेड नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़ी हुई है। ईडी की एक टीम अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के दो ठिकानों पर पहुंची है तो वहीं दूसरी टीम मंत्री तापस रॉय के ठिकाने पर रेड डाल रही है। इतना ही नहीं इसके अलावा ईडी उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी नेता सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी छापेमारी कर रही है। ईडी अधिकारियों पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले के बाद जांच एजेंसी के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि डरिए मत, निडर होकर जांच कीजिए। सूत्रों के मुताबिक ईडी के कार्यवाहक निदेशक ने अधिकारियों से एनआईए के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा था, ताकि शाहजहां शेख के सीमा पार बांग्लादेश के संबंधों की जांच की जा सके।ईडी अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कार्यवाहक निदेशक ने सीएपीएफ बलों के सुरक्षाकर्मियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में सीएपीएफ की तैनाती की योजना बनाई गई थी, जो छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ जाएगी। कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन ने कहा कि अधिकारियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों पर भी फोकस किया जाए, ताकि बाधा डालने की कोशिश करने वाली महिलाओं को हटाया जा सके।बता दें कि ईडी की टीम बीते दिनों राशन घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था. भीड़ ने ईडी अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी को भी निशाना बनाया था. इस हमले में तीन ईडी अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थीं। इसी दिन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के सिमुलतला बोनगांव में टीएमसी की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंकर आध्या के घर पर छापेमारी के दौरान भी ईडी की टीम के साथ ऐसी ही घटना हुई थी। भीड़ ने ईडी टीम के सभी सदस्यों के साथ-साथ सीआरपीएफ कर्मियों को भी धमकाया और उन पर हमला किया और रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ईडी के अधिकारियों को उनकी आधिकारिक ड्यूटी करने में बाधा डाली गई।
