पंडाल में कुर्सियां खाली देख नगर पालिका सीएमओ को मंच से ही जिला अध्यक्ष ने चेताया,
आम लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने प्रचार रथ पहुंचा चंदेरी
चंदेरी । (पुष्कर राज श्रीवास्तव)आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार की उपलब्धियों का लाभ जन जन को मिल रहा है कि
नहीं, इसकी जानकारी हेतु चन्देरी तहसील अन्तर्गत नगर पालिका परिसर में जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी की मौजूदगी में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, हम आपको बता दें की यात्रा का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं से शेष वंचित हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना है, कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित शासकीय योजना से संबंधित स्टाल लगाए गए, स्टाल के माध्यम से हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई ।इस आयोजन को नगर पालिका द्वारा आमंत्रित किया गया। नगर पालिका परिसर में टेंट लगाया गया, कुर्सियां बिछाई गई, मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर कन्या पूजन किया गया। परंतु इसी बीच जैसे ही जिला अध्यक्ष मंच पर पहुंचे तो पंडाल में खाली कुर्सियां देख उन्होंने मंच से ही नगर पालिका सीएमओ से नाराजगी जताई और कहा कि कम से कम प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को तो आमंत्रित करना था। कार्यक्रम में आए हुए हितग्राहियों को योजना का लाभ अतिथियों द्वारा वितरित किया गया। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न स्कूलों की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पालिका चंदेरी के मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि के रूप मे आलोक तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष , महेंद्र पाल सिंह बुंदेला जनपद अध्यक्ष ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य सम्मानीय अतिथिगण उपस्थित रहेl कार्यक्रम में मंच का संचालन अटल तिवारी द्वारा किया गया।
खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन किया। मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत खिलाड़ियों ने अपना अनुभव सlझा किया l मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया l
