भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
Spread the loveरायपुर।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों...
Spread the loveरायपुर।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों...
Spread the loveरायपुर।पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव...
Spread the loveरायपुर । छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) का सर्वसमावेशी प्रारूप...
इंदौर, 10 जनवरी 2024: इंदौर के पास पीथमपुर में नट्रैक्स फैसिलिटी में बाहा की चार कैटेगरी में से दो एमबाहा और एचबाहा के फिजिकल राउंड के आयोजन के साथ नए साल का शानदार अंदाज में बाहा एसएईइंडिया 2024 का स्वागत किया गया। बाहा एसएईइंडिया 2024 का फिजिकल राउंड प्रतियोगिता के पहले दो ऑनलाइन फेस में भाग लेने वाली 20 राज्यों की 180 से अधिक स्टूडेंट्स की टीमों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए एक प्लेटफार्म देता है।
एमबाहा कैटेगरी में 60 से अधिक टीमों और एसएईइंडिया 2024 के में पहली बार आयोजित होने जा रहे एचबाहा के पहले एडिशन 3 टीमों ने डेब्यू किया, बाहा एसएई इंडिया का 17वां एडिशन हमेशा की तरह रोमांचकारी होने का वादा करता है। इस वर्ष की थीम ‘मल्टीवर्स ऑफ मोबिलिटी’ ट्रांसपोर्टेशन और व्हीकल इनोवेशन के डायनेमिक और डाइवर्स लैंडस्केप को रिप्रजेंट करती है। दो नई कैटेगरी, एबाहा और एचबाह के साथ-साथ बेहद लोकप्रिय एमबाहा और ईबाह कैटेगरी पहले की तरह इस कॉम्पिटिशन का हिस्सा है।
एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत बाहा एसएईइंडिया 2024 की आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संजय निबांधे के उद्घाटन भाषण के साथ हुई, उन्होंने बाहा एसएईइंडिया 2024 की यात्रा पर प्रकाश डाला और कहा, “बाहा एसएईइंडिया 2024 की शुरुआत लगातार विकसित हो रहे तकनीकी परिदृश्य के साथ तालमेल बिठाने के विजन के साथ हुई। इस विजन ने बाहा एसएईइंडिया की 2 नई कैटेगरियां थीम: मल्टीवर्स ऑफ मोबिलिटी को जन्म दिया। यह थीम एक जो एक विचार है जो मोबिलिटी में निरंतर हो रहे बदलावों और विकास को प्रतिबिंबित करते हुए इनसे जुड़ी अनेक परस्पर संभावनाओं और समाधानों की कल्पना करता है। इस मल्टीवर्स के भीतर, विभिन्न टेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्टेशन के तरीके और सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी पहले एक साथ मौजूद हैं, जिससे व्यक्तियों और समाज के लिए कई सारे विकल्प तैयार होते हैं। डाइवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूशन भी मल्टीवर्स के मूलभूत स्तंभों के रूप में कार्य करता है और बाहा एसएईइंडिया एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास करता है, जहां हर व्यक्ति मूल्यवान और सशक्त महसूस करता है।
बहुत कठिन लेकिन आवश्यक टेक्निकल इंस्पेक्शन से शुरू होकर, टीमें एक्सीलरेशन, मनूवरबिलिटी, स्लेज-पुल और सस्पेंशन व ट्रैक्शन जैसे डायनेमिक इवेंट में भाग लेंगी, कुछ शॉर्टलिस्टेड टीमें डिजाइन, सीएई, कॉस्ट, सेल्स प्रेजेंटेशन, गो ग्रीन और इनोवेशन जैसे स्टैटिक इवेंट्स के फाइनल में भाग लेंगी। टीमें इस सप्ताह पोडियम फिनिश के लिए अपने जरूरी समान के साथ इंदौर पहुंचेंगी। ये सभी अंततः सबसे प्रतीक्षित और अंतिम शोडाउन के लिए तैयार होंगे और 12 तारीख को एचबाहा के फ्लैगशिप इवेंट 4-घंटे की एंड्यूरेंस रेस और 13 जनवरी 2024 को एमबाहा में शामिल होंगी। जहां टीमें पूरे साल की गई अपनी कड़ी मेहनत का प्रदर्शन करेंगी और रेस ट्रैक पर जीतने का प्रयास करेंगी। बाहा एसएईइंडिया का एक और यूनिक और स्टैटिक इवेंट , द्रोणाचार्य इवेंट है, जिसमें इंडस्ट्री और एकेडमिक जगत का एक पैनल बेस्ट फैकल्टी एडवाइजर को शॉर्टलिस्ट और सेलेक्ट करेंगे।
यह सब जहां से शुरू हुआ और बाहा एसएईइंडिया के वर्तमान कद को देखते हुए, सुश्री चारू यादव, जीएम रिटेलिंग इनिशिएटिव और ब्रांड, रिटेल हेड क्वार्टर (आरएचक्यू), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बीपीसीएल के साथ बाहा एसएईइंडिया के लंबे समय से चले आ रहे एसोसिएशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “भारत पेट्रोलियम बाहा एसएई इंडिया इवेंट के साथ 2207 से इसकी स्थापना के साथ से जुड़ा हुआ है और अपने ब्रांड स्पीड को प्रदर्शित कर रहा है। इस वर्ष हम टाइटल स्पांसर के रूप में जुड़ रहे हैं। हमें भारत में मोटरस्पोर्ट आयोजनों के लिए लगातार सेवाएं प्रदान करने वाली एकमात्र फ्यूल ऑयल मार्केटिंग कंपनी के रूप में मान्यता दी गई है। वर्षों से, हमने इन प्रॉपर्टीज को नर्चर किया है और इस कोलाब्रेशन से काफी लाभ प्राप्त किया है।”
श्री राहुल टंडन, सीजीएम मार्केटिंग रिटेल हेड क्वार्टर भारत पेट्रोलियम ने कहा, “वर्षों से, हमारी प्रीमियम फ्यूल स्पीड को बहुत उच्च इक्विटी बेस के साथ देश में सबसे पसंदीदा ब्रांडेड पेट्रोल में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।
बीपीसीएल का स्पीड वो फ्यूल है, जो:
● प्रदर्शन में सुधार करता है, इंजन की सुरक्षा में मदद करता है, नॉकिंग को कम करता है और इंजन के जीवन को बढ़ाता है।
● ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाता है, सुपीरियर पिक अप और स्मूथ ड्राइव देता है।
हमारा ब्रांड स्पीड स्टूडेंट कम्युनिटी के बीच बहुत लोकप्रिय रहा है क्योंकि उनका दृढ़ विश्वास है कि स्पीड का उपयोग बेहतर इंजन प्रदर्शन के कारण उन्हें हमेशा प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिलाएगा। मैं सभी छात्रों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं और विश्वास करता हूं कि बाहा एसएईइंडिया युवा छात्रों को कुशल बनाने और उन्हें डायनेमिक प्रोफेशनल बनने में मदद करेगा जो राष्ट्र के लिए एक एसेट्स साबित होंगे।”
सभी आयोजकों को बधाई देते हुए, और वर्ल्ड क्लास इंजीनियरों को तैयार करने के लिए एक समावेशी वातावरण सुनिश्चित करते हुए, सस्टेनेबिलीट को अपनाने और निरंतर सीखने के जुनून के साथ खेल भावना को अपनाने की बाहा एसएईइंडिया की प्रतिबद्धता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ, रेनॉल्ट निसान टेक के मैनेजिंग डायरेक्टर, देबाशीष नियोगी ने कहा, “बाहा एसएईइंडिया यंग टैलेंट्स को विकसित करने और उन्हें विविध ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकियों से परिचित कराने पर ध्यान केंद्रित करता है। इसमें आईसी इंजन, चेसिस, ब्रेक आदि जैसे कन्वेंशनल सिस्टम के साथ-साथ ईवी, अल्टरनेट फ्यूल और ऑटोनोमस ड्राइविंग जैसे उभरते क्षेत्र शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है, न केवल टेक्निकल स्किल बल्कि प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और टीम वर्क जैसे सॉफ्ट स्किल पर भी जोर देना है। रेनॉल्ट निसान टेक गर्व से डाइवर्सिती और इंक्लीसिविटी का चैंपियन है, एक्टिव रूप से महिला इंजीनियरों की भागीदारी का समर्थन करता है, समान अवसरों में योगदान देता है और बाहा में महिला इनोवेटर्स की नैक्सट जनरेशन को इंस्पायर करता है। बाहा एसएईइंडिया के इतिहास में पहली बार, रेनॉल्ट निसान टेक ने ट्रॉफी, कैश प्राइज और टीम के मेम्बर्स के लिए पेड इटर्नशिप की पेशकश के साथ एक ऑल-गर्ल्स टीम चैंपियनशिप अवार्ड का आयोजन किया है।”
बाहा एसएईइंडिया 14 और 15 जनवरी 2024 को एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, इंदौर में होने वाली एचआर मीट के साथ स्टूडेंट्स को अपने प्रोफेशनल करियर को शुरू करने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करके एक प्रोग्रेसिव एप्रोच अपनाता है। तीसरे और चौथे वर्ष के स्टूडेंट्स ने इस महीने की शुरुआत में ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड बाहा एप्टीट्यूड टेस्ट (बीएटी) में भाग लिया। एलिजिबल स्टूडेंट्स रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अगले स्टेज में आगे बढ़ेंगे। यह प्रोग्राम इन पार्टिसिपेट्ंस के लिए एचआर मीट के दौरान ऑटोमोटिव क्षेत्र के प्रॉमीनेंट ऑर्गनाइजेशन के साथ जुड़ने, वैल्यूबल इंट्रैक्शन और संभावित कैरियर के अवसरों को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है।
स्टूडेंट्स को जॉब रेडी तैयार करने के लिए स्किल डेवलपमेंट कितना महत्वपूर्ण है और बाहा एसएईइंडिया इसमें एक्टिव रोल कैसे निभा रहा है, इस बारे में बात करते हुए, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूशंस के करियर डेवलपमेंट सेल के ग्रुप डायरेक्टर, श्री अतुल भारत ने कहा, “एक्रोपोलिस 2020 से नई एजुकेशन पॉलिसी एनईपी 2020 को ध्यान में रखते हुए बाहा एसएईइंडिया के साथ जुड़ा हुआ है। चूंकि एनईपी न केवल थ्योरेटिकल नॉलेज, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल भी विकसित करके, ओवरऑल रूप से बेहतर इंजीनियरों को विकसित करके इंडस्ट्री रेड इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के निर्माण पर जोर देती है। एनईपी इंजीनियरिंग एजुकेशन को हॉलिस्टिक डेवलपमेंट के साथ इंक्लूसिव और मॉर्डन बनाने की आकांक्षा रखती है, जो स्टूडेंट्स के बौद्धिक, संज्ञानात्मक, रचनात्मक और सामाजिक कौशल विकसित करने पर जोर देता है, यह हमारे एक्रोपोलिस के विजन से भी मेल खाता है। बाहा एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां छात्र कॉलेज वर्कशॉप में अपने वाहन को कंसीव, आइडिएट, डिजाइन और फैब्रिकेट करते हैं और इसे रूल बुक के अनुसार अपेक्षित स्टैण्डर्ड के अनुसार बनाते हैं।”
