बजाज इलेक्ट्रिकल्स ‘बिग बॉस हिंदी सीज़न 20’ का सह-प्रायोजक बना
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...
Spread the love भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु...
Spread the love इंदौर। आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में...
चन्देरी : (पुष्कर राज श्रीवास्तव) अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक चन्देरी द्वारा अयोध्या से आये पूजित ‘अक्षत’ (चावल, हल्दी ) का वितरण चन्देरी के दसों मंडल एवं नगर चन्देरी शुरू कर दिया गया जो 1 जनवरी से 15 जनवरी तक जारी रहेगा जिनमे स्वयंसेवको द्वारा घर-घर जाकर “अक्षत’ युक्त कागज की पुड़िया, राम मंदिर का चित्र और मंदिर के परिसर का ब्योरा देने वाले पर्चे लोगों में बांटे जा रहे है चुकी अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर की जाएगी इस शुभ अवसर तैयारिया हेतु स्वयंसेवको द्वारा लोगों से 22 जनवरी को राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दिन को ‘दीपावली’ के रूप में मनाने के लिए अपने घरों में विशेष दीये जलाने एवं अपने पड़ोस के मंदिरों में एकत्र होकर इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाने आग्रह किया जा रहा है जैसा कि अयोध्या में हो रहा है इसके अतिरिक्त सभी को यह भी बताया जा रहा है की भगवान श्रीराम का मंदिर कि परंपरागत नागर शैली में बनकर तैयार हो चुका है जिसमे परिसर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फुट है और इसकी चौड़ाई 250 फुट और इसकी ऊंचाई 161 फुट है . मंदिर का हर मंजिल 20 फुट ऊंचा है और इसमें कुल 392 खंभे और 44 फाटक है
