Spread the loveछत से कांक्रीट गिरने से अध्यक्ष की कार...
इंदौर जिले में आज होगा कोविड टीकाकरण
July 19, 2021 1 minute read
Spread the love
इंदौर 19 जुलाई 2021 राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार अब 19 जुलाई सोमवार एवं 22 जुलाई गुरुवार को कोविड का टीकाकरण होगा। जिला मुख्यालय तथा नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एस.सैत्या ने बताया कि उक्त दिनांक को शाम 4 बजे के उपरांत शेष बची हुई वैक्सीन डोजेज का आंकलन कर उपस्थित नागरिकों को टोकन वितरीत किए जाएगे एवं ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से उनका टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण निकायों में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र पूर्व व्यवस्था ऑनसाईट पंजीयन के अनुसार यथावत संचालित होंगे। इंदौर में इन दोनों दिनों में 23 हजार 500 व्यक्तियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।