डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन विशेष: सादगी से सत्ता तक का सफर, छत्तीसगढ़ की राजनीति में 15 साल का कार्यकाल
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
Spread the loveरायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के...
भोपाल/दतिया । दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह विरोध दतिया से निकलकर भोपाल तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मिश्रा समर्थक राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वही टिकट को लेकर मचे बवाल के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। उनके भोपाल पहुंचने के बाद समर्थकों और पार्टी नेताओं से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। इस घटनाक्रम पर प्रदेश की राजनीतिक निगाहें टिकी हुई हैं।
इधर, दतिया में शुक्रवार रात से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शनिवार तक जारी रहा। नाराज समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग को लगभग 11 से 12 घंटे तक जाम रखा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शन के दौरान पथराव शुरू हो गया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया और मार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।
“इस बीच, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का निर्णय सर्वोपरि है और विरोध भी लोकतांत्रिक एवं संगठनात्मक मर्यादा के भीतर ही होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसा कोई कदम नहीं उठाने का आग्रह किया जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो या किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो।”
