उज्जैन। शहर के लोकप्रिय आशु कवि नरेंद्र सिंह अकेला को उनकी साहित्यिक यात्रा के लिए नरेश मेहता उपाधि से सम्मानित किया गया। मौन तीर्थ में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का संचालन और सूत्रधार का दायित्व निभाने वाले अकेला को मौन तीर्थ पीठाधीश्वर 1008 महामंडलेश्वर डॉक्टर सुमनानन्द गिरी महाराज ने सम्मानित किया। इसी प्रकार अकेला को हाल ही में नागपुर में सन फ्लैग काव्य सम्मान और ग्वालियर में साहित्य गौरव सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि नागपुर और ग्वालियर में भी अकेला ने ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का संचालन किया। आजाद ग्रुप के मीडिया प्रभारी अनिल पांचाल ने बताया कि कवि अकेला को 25 दिसंबर को यूपी के एटा में अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोज कवि सम्मेलन में अटल काव्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
