पूरे भारतवर्ष में एकमात्र अवंतिका में है श्री राम लक्ष्मण जी की दाढ़ी मूंछ की अति प्राचीन दुर्लभ प्रतिमा


अवंतिका में हुआ श्री राम एवं माता जानकी के विवाह महोत्सव में अनूठा आयोजन
उज्जैन/ 17/12/23 श्री मार्घ शीर्ष विवाह पंचमी श्री कृष्ण पक्ष विवाह पंचमी को भगवान श्रीराम माता जानकी के वैवाहिक वर्षगाठ युवा शक्ति सांस्कृतिक समिति द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर ब्राह्मण पंडित आचार्य पंडित धनीराम शास्त्री के आचार्यवत में पूरे रीति रिवाज मंगलाष्टक से श्री राम एवं माता सीता का विवाह विवाह मंत्रोचार के साथ मनाया गया ऐसा लग रहा था मानो श्री राम का विवाह उत्सव में पूरी अवंतिका नगरी शामिल हो गई विवाह के पश्चात महा आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया ज्ञात होगी पिछले 9 साल से युवा शक्ति सांस्कृतिक समिति उज्जैन द्वारा उक्त आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है ऐसा बताया जाता है कि करीब 2000 साल से भी अधिक कि यह प्रतिमा श्री राम जनार्दन मंदिर अंकपात पर विराजित है ऐसा भी कहा जाता है कि जब श्री राम वनवास के समय अवंतिका पधारे थे तो इस स्थान पर कुछ देर के लिए रुके थे जहां पर आज उनकी अति प्राचीन प्रतिमा है यहां की एक विशेष बात यह भी है कि यहां पर भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण जी के चरण अगर आप देखेंगे तो चलते हुए दिखाई देंगे एवं माता सीता के चरण सीधे रुके हुए देंगे माता सीता कुछ देर के लिए यहां रुकी थी उसी अनुसार उनके चरण सीधे हैं पूरे भारतवर्ष में एकमात्र श्री राम जनार्दन मंदिर अंकपात मार्ग उज्जैन में प्रतिमा है जहां पर श्री राम जी एवं लक्ष्मण जी को दाढ़ी मूछ है इस अवसर समिति के अध्यक्ष श्रीमती यशोदा शर्मा श्रीमती रानी दुबे श्रीमती सोनल जोशी श्रीमती उपमा चौहान अनीता शर्मा पंडित नितिन शर्मा पंडित अभिषेक शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी पंडित अभिजीत दुबे पत्रकार पंडित विशाल राजोरिया पंडित अर्पित दुबे पूर्व पार्षद रजत मेहता अजय जोशी कुंड वाला मनोज शर्मा अभिनेश तिवारी दीपक मेहता शौम शास्त्री आकाश तिवारी गौरव धाकड़ अविनाश पाराशर सीमा व्यास सचिन शर्मा शालिनी शर्मा अनीता शर्मा प्रीति दीक्षित आचार्य कविराज के साथ बड़ी संख्या मे उज्जैनवासी और सभी राम भक्त उपस्थित रहे उक्त जानकारी पंडित नितिन शर्मा ने दी
l


