सिंहस्थ के अलावा उज्जैन के इतिहास में पहली बार सड़कों पर ऐसा सैलाब…
🔸सीएम डॉ मोहन यादव की स्वागत रैली उज्जैन दक्षिण दशहरा मैदान से शुरू हुई,,पूरे उज्जैन दक्षिण में हर कदम पर फ्लेक्स बैनर और हर दूसरे कदम पर स्वागत मंच तैयार किए थे,,यही हाल उज्जैन उत्तर में भी देखा गया,,डॉ. मोहन यादव डॉ. यादव का ऐतिहासिक स्वागत, 8 किमी के रूट में एक हजार से अधिक मंच
सीएम डॉ. मोहन यादव की उज्जैन में स्वागत सुरक्षा में 900से अधिक पुलिस अधिकारी-जवान तैनात
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया, विभिन्न राज्यों के हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद कियाप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वेन को उज्जैन में हरी झंडी दिखाई, विकसित भारत की संकल्पना के साथ रवाना हुई आईईसी वेन, उज्जैन से पूरे प्रदेश में प्रारम्भ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा


उज्जैन ,,/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृहनगर उज्जैन मैं ऐतिहासिक स्वागत हुआ।CM बनने के बाद वे शनिवार को दूसरी बार बार शहर पहुंचे थे। इसे लेकर पार्टी व शहरवासियों ने उनके स्वागत के लिए रैली की तैयारी की थी। ये रैली शाम को दशहरा मैदान से शुरू हुई। डॉ. यादव एक रथ नुमा वाहन में सवार होकर आगे बढ़ रहे थे। उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा पूर्व विधायक राजेंद्र भारती विधायक चिंतामणि मालवीय: निगम सभापति कलावती यादव व नगराध्यक्ष विवेक जोशी आदि भी रथ में सवार थे। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ रहा था मार्ग के दोनों तरफ बने मंचों से फूल-पंखुड़ियां व गुलाल उड़ाकर सीएम का स्वागत किया जाता रहा। स्वागत करने वालों ने पूरे रूट में 1 हजार से अधिक मंच बनाए थे। मंचों पर तो स्वागत करने वालों की भीड़ थी ही पूरे रूट में भी पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। मार्ग खचाखच भरा हुआ था। ढोल-ढमाके व डीजे की धुन पर स्वागत रैली आगे बढ़ती रही। कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की जाती रही। रथ में सवार डॉ. यादव मुस्कुराते हुए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकारते आगे बढ़ते रहे। कई दफे सीएम भी जनता व समर्थकों पर फूल बरसाते नजर आए। कई मंचों से सीएम को त्रिशूल, गदा, तीर-कमान, मुकुट व साफा-दुपट्टे भेंट किए गए। मंचों से मिठाई वितरित कर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा |करवाया गया।
सीएम ने सभी के बीच बैठ पीएम को सुना और फिर विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की हेलीपेड से सीएम डॉ. यादव सीधे दशहरा मैदान पहुंचे। यहां वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। डॉ. यादव ने मंच की बजाय सामने जनता व भाजपाइयों के साथ मैदान में लगी कुर्सी पर बैठकर पीएम नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना।
पीएम इस आयोजन में वर्चुअल शामिल हुए थे। पीएम ने अपने भाषण में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के
साथ मोदी की गारंटी वाली यात्रा शुरू हो गई हैं। यह यात्रा डेढ़ हजार शहरों में पहुंचेगी। इस बीच पीएम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल किया। पीएम के वर्चुअल संवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर एवं आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन से पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। पहली बार मंच लगाने के लिए जगह कम पड़ी स्वागत रैली के लिए लोगों में ऐसा उत्साह था कि वे रात से सुबह तक तैयारियों में जुटे रहे। यह पहली बार था क्कि शहर में मंच लगाने के लिए जगह कम पड़ गई। जगह नहीं मिली तो लोगों ने मंच तक शेयर किए। यानी एक मंच से दो या इससे अधिक ग्रुप्स ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
अपने लाडले मुख्यमंत्री को हेलीपैड पर तिलक लगाकर स्वागत करती -बहन निगम सभापति कलावती यादव

इन्होंने किया सीएम का स्वागत डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, सोनू गेहलोत, राजेंद्र भारती, पारस जैन, इकबालसिंह गांधी, जयसिंह दरबार, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, महापौर मुकेश टटवाल, जगदीश अग्रवाल, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, राजपालसिंह सिसौदिया, ओम जैन, सत्यनारायण खोईवाल, कपिल यादें, अशोक जैन चायवाला, महेश सीतलानी, दीपक बेलानी, होटल एसोसिएशन के सुरेश मोढ़, डॉ. रवि सोलंकी, अभा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नारायण यादव, संजय यादव, आरके डेवलपर्स के राकेश अग्रवाल, सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कुलमी समस्त पदाधिकारी सदस्य गण अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी पंडित जिया लाल शर्मा पंडित राजेंद्र गुरुजी पंडित तरुण उपाध्याय पंडित रामेश्वर दुबे रामू भैया पंडित अभिजीत दुबे पंडित वीरेंद्र त्रिवेदी पंडित विनय ओझा पंडित राहुल व्यास सांदीपनि पंडित रविंद्र भारद्वाज आदि , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया, नेता प्रतिपक्ष रवि राय आदि।



