“अक्स “” प्रदर्शनी में 35 कैनवास पेंटिंग्स के साथ 2 इंस्टालेशन भी इस प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण होंगे। भाव, स्मृति और अनुभूति का वैसे तो कोई रूप -आकार नहीं होता हैं फिर भी कलाकार के मन में इन सब की एक मूरत प्रतिष्ठित हो जाती हैं। इस मूरत से संवाद का स्वरूप “अक्स ” के रूप में प्रगट हो कैनवास पर अपनी उपस्थिति दर्ज करता हैं।
कला में शिक्षित अपर्णा की देश विदेश में सम्पन हुईं कला प्रदर्शनियों व आर्ट रेसीडेंन्सी में सशक्त भागीदारी उल्लेखनीय हैं।
प्रदर्शित चित्रों व चित्रकार के मनोभाव पर सुश्री उमा नायर 13 दिसम्बर शाम 6 बजे प्रदर्शनी में वाक-थ्रू करेंगी जहाँ वे चित्रों की एक कला समीक्षक की दृष्टि से व्याख्या करेगी।
दिल्ली की सुश्री उमा नायर भारत की प्रख्यात आर्ट क्वीरेटर एवं कला समीक्षक हैं। कलाप्रेमियों, संग्राहकों एवं विद्यार्थियों के लिए यह रोचक वाक-थ्रू एक अभिनव पहल हैं जिससे चित्र एवं चित्रकार को दर्शक देख-पढ़ सकते हैं।
प्रदर्शनी 17 दिसम्बर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से संध्या 7 बजे तक ‘हायस्ट्रीट भवन, दूसरी मंजिल (इंडस्ट्री हाउस के सामने) पलासिया, इंदौर पर निःशुल्क अवलोकनार्थ रहेगी।
