, जावरा – (निप्र )चोरी की हुए ट्रक की जानकारी देते हुए दिनांक 14.07.21 को फरियादी शाहनवाज खान पिता कादर खान उम्र 28 साल नि , नयामालीपुरा जावरा ने सिटी थाना क्षेत्र पर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमे जानकारी देते हुए फरयादी ने बताया था,कि मैने अपना करीबन 25 टन सोयाबीन से भरा ट्रक क्रमांक RJ27GB0285 को दिनांक 14.07.21 की रात्री में गुलशन गार्डन जावरा के सामने नागपुर जाने के लिये खडा किया था । सुबह 08.30 बजे करीब देखा तो उक्त ट्रक वहां पर नहीं दिखा जो कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने के सम्बंध में थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 246/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया । उक्त पुलिस द्वारा चोरी की वारदात की सुचना मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री गोरव तिवारी ( भा.पु.से. ) के द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रूपये की उद्घोषणा की गई । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री गोरव तिवारी ( भा.पु.से. ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनिल पाटीदार के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र बिलवाल के नेतृत्व मे ट्रक व सोयाबीन की पतारसी हेतु जावरा शहर थाने पर टीम गठीत की गई तथा ट्रक , सोयाबीन व आरोपी की तलाश मे घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज व टोल नाके पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए,तथा मुखबीर को आरोपीयो की पतारसी हेतु लगाया गया । तकनीकी आधार , सायबर सेल से प्राप्त जानकारी , मुखबीर सुचना तंत्र व वरिष्ठअधिकारीयो के द्वारा समय समय पर दिये गये कुशल मार्ग निर्देशो के पालन में आरोपी शाहरूख पिता फकीर मोहम्मद कुरेशी उम्र 23 वर्ष, निवासी महेंद्र नगर ताल नाका जावरा व भादर पिता फकीर मोहम्मद कुरेशी उम्र 19 वर्ष निवासी महेंद्र नगर ताल नाका जावरा को पकड़ा जिससे पुछताछ मे ज्ञात हुआ कि उन्होंने अपने भाई अफरोज व मोहसीन निवासी चन्दन नगर इन्दौर के साथ मिकलर ट्रक व उसमे भरे सोयाबीन को चुराने की योजना बनाकर रेकी कर ट्रक क्रमांक RJ27GB0285 व उसमे भरे 250 क्विंटल सोयाबीन को चुराया था । बाद में आरोपी शाहरूख व भादर की निशानदेही से गांधीनगर चौराहा इन्दौर से ट्रक क्रमांक 1127GB0285 व पीथमपुर सेक्टर 01 एस्सार पेट्रोल पम्प के पीछे पतरे के शेड के अन्दर से 299 बोरे करीबन 25 टन सोयाबीन किमती 20 लाख रूपये को छुपाया गया था जिसे पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया वही चोरी में शामिल शेष आरोपियों की तलाश जारी की गई ।
घटना मे आरोपीयो से पुछताछ मे ज्ञात हुआ कि आरोपी शाहरूख पुर्व मे उक्त ट्रक पर सेकण्ड ड्रायवरी का काम करता था तथा महिने भर पहले ही उसे फरियादी शाहनवाज के डीजल चोरी की शंका पर काम से निकलवाया गया था । जो इसी रंजीश के चलते अपने भाईयो के साथ मिलकर ट्रक व उसमे भरे सोयाबीन को चुराने की योजना बनाई । इस प्रकार तकनीकी आधार , सायबर सेल से प्राप्त जानकारी व मुखबीर सुचना तंत्र के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारीयों के कुशल निर्देशन के कारण इस ट्रक चोर गिरोह को जावरा शहर की पुलिस के द्वारा 12 घण्टे के अन्दर पकडकर चोरी गया ट्रक व 299 बोरी करीबन 25 टन सोयाबीन आरोपीयो से बरामद किया गया ।
उक्त सरहानीय भूमिका में थाना प्रभारी उनि वी डी जोशी , सउनि गलसिंह भावेल , कार्य प्रआर 144 योगेश सैनी , प्र आर 536 गोपाल परिहार , आर 337 सावरिया पाटीदार , आर 785 सादिक मंसुरी , आर 252 मनोहर गायरी , आर 134 योगेश राठोर , आर 218 विपुल भावसार ( सायबर सेल ) , आर 517 दीपराज , आर 123 मनीष पाटीदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
