नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया है. साथ ही उन्हें निमंत्रण भेजा जा चुका है. वहीं G20 से पहले मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर नई विश्व व्यवस्था को संचालित करने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारत ने शांति की अपील करते हुए अपने संप्रभु और आर्थिक हितों को पहले स्थान पर रखकर सही काम किया है. जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई देश के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि दल दिल्ली पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. 8 सितंबर को पीएम एलकेएम में मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इसके अलावा 9 सितंबर को जी20 बैठकों के अलावा पीएम ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.
