थान्दला विधानसभा से प्रबल दावेदार, नया चेहरा आया सामने, देखिए कौन है
आज से कुछ दिनों बाद मप्र में विधानसभा चुनाव होना तय है। दोनों ही प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस चुनाव में कमर कसकर उतरने को तैयार है। वहीं अब राजनीतिक गलियारों मे संभावित उम्मीदवार के नाम भी सामने आने लगे है। भाजपा व कांग्रेस अपने विधायक खोना नहीं चाहती है।
झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र 194 से सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा मे कई दावेदार थांदला विधानसभा के लिए उभरकर सामने आ रहे। इनमे मुख्य रूप से विवादो से दूर पूर्व मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर भी अपनी दावेदारी दिख रहे हैं। जो की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से जुड़े और मिलनसार व नए चेहरे साफ छवि वाले मां भारती के सेवक के रूप में माने जाते है। साथ इनकी ग्रामीण अंचल मे विशेष राजनीतिक पकड़ है। वे धार्मिक, जन जागरण का काम कर रहे और क्षेत्र में युवाओं के बीच सक्रिय रहने वाले मन्नू डामोर 1994 से ग्राम पंचायत मोरझरी में लागतार चार बार सरपंच चुनाव मे जीते और तीन बार उनकी पत्नी को सरपंच चुनाव मे जीत दिलाई।
वही डामोर की बात करे तो प्रसिद्ध तीर्थ बाबा कोकिंदा हो या देवीगढ़ या कोई भी धार्मिक क्षेत्र व सामाजिक क्षेत्र हो या राजनीति क्षेत्र वे अपनी सक्रियता बनाए रखते है। और आदिवासी समाजों मे भी वे कार्य करते रहते है। मन्नू डामोर द्वारा सरपंच पद पर इस्तीफा देकर थांदला मंडी अध्यक्ष का चुनाव भी जीत कर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई। अंचल मे कांग्रेस के संम्भावित् उम्मीदवार वीरसिंग भूरिया माने जा रहे है। भाजपा के लिये भूरिया एक बड़ी चुनोती है यदि भाजपा को अपनी नैया पार लगाना हो तो डामोर को उसका खेवईया बनाने में हर्ज नहीं होना चाहिए
