नई दिल्ली । जम्मू के राजौरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सेना ने रविवार को एक शक्तिशाली आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की है. समय रहते आईईडी का पता लगने से हमले की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। सेना के बम डिस्पोजल यूनिट ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है। सेना अधिकारियों को इनपुट मिला था। नारियां में सड़क के पास टिफिन बॉक्स में कुछ संदिग्ध समान रखा है. सुबह पौने पांच बजे खबर मिलने के बाद सेना के कैम्प से तीन टीमों को घटनास्थल पर रवाना किया गया. पुलिस को सूचना देकर सड़क मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई थी। जमीन में गड़े टिफिन बॉक्स की जांच की गई ,तो इसमें शक्तिशाली आईईडी होने का पता चला। सेना ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह आठ बजे सेना की बम डिस्पोजल यूनिट ने आईआईडी विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया. जम्मू के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील ने मीडिया को जानकारी दी है। सेना और पुलिस संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मुहिम चल रही है।
