इंदौर । शिक्षक दिवस के पूर्व शिक्षकों के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट करवाए गए हैं। 4000 से ज्यादा शिक्षकों की जांच इंदौर में की गई है। इसमें 82 फ़ीसदी शिक्षकों में विटामिन डी की कमी पाई गई है। शुगर, थायराइड और कोलेस्ट्रॉल की बीमारी भी शिक्षिकों में देखने को मिली है।
शिक्षक दिवस के पूर्व 10 अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा मुफ्त कंसल्टेशन दी जा रही है। अभियान के तहत शिक्षकों का ब्लड टेस्ट कराया गया है। 12 से अधिक बीमारियों की जांच की गई है। सांसद सेवा संकल्प के अंतर्गत शिक्षकों का टेस्ट कराया गया है।
लगभग 12 फ़ीसदी शिक्षकों में डायबीटीज के लक्षण पाए गए हैं। वही 16 फ़ीसदी शिक्षकों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ था। 82 फ़ीसदी शिक्षकों में विटामिन डी की कमी देखने को मिली। लगभग डेढ़ फ़ीसदी शिक्षकों में क्रिएटिनिन की गड़बड़ी पाई गई है। सात फ़ीसदी शिक्षकों के लिवर में भी खराबी के लक्षण पाए गए हैं
