*मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्नेह यात्रा निकाली*
थान्दला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस)
आज दिनांक 24/8/23 को यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत ग्राम चेनपुरी से की गई वहाँ पर ग्राम के ग्रामीण जन के द्वारा स्वामी जी का स्वागत किया गया और स्वामी जी द्वारा उनको आशीषवचन दिए गए एवं हनुमानचालीसा वितरित की गए प्रसादी भी दी गयी,
यात्रा की अगली कड़ी कोटडा में आई और वहाँ पर भी स्वामी जी के द्वारा सभी को सनातनी धर्म और हम सब एक हैं ओर हमे जातियों के आधार पर कोई भेदभाव ना करते हुए सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए सभी भाई आपस मे मिल जुल कर रहने का संदेश दिया, इसी के साथ यात्रा आगे बढ़ती हुई सुजापुरा पर पहुची वहाँ पर समाज जन ओर बच्चों द्वारा स्वामी जी का स्वागत किया गया गांव के ही सनातन धर्म के प्रचारक खुमसिंह जी महाराज के द्वारा स्वागत किया गया वहाँ पर स्वामी जी ने बच्चों से संवाद किया और उनको रुद्राक्ष की माला बाटी गयी वही भजन भी किये गए ,
यात्रा सुजपुरा से गुलरीपाडा होती हुई ग्राम सगवा से होकर खवासा के लिए प्रस्थान हुई रास्ते के गांवों में स्वामी जी का स्वागत किया गया।
यात्रा खवासा पहुचते ही वहाँ पर स्वामी जी का भव्य स्वागत किया गया, महिलाओ ओर बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली और बेंड बाजे के साथ स्वामी जी का नगर भ्रमण किया जहाँ जगह जगह पर स्वामी जी का स्वागत फूल से किया गया और खवासा में ही स्वामी जी की बड़ी सभा का आयोजन किया गया
महा सभा मे परम् पूज्य महामंडलेश्वर प्रणवानंद सरस्वती महाराज ने संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के जीवन के बारे में बताया कैसे रविदास जी शिरोमणी रविदास जी महाराज बने रविदास जी के गुरुजी के बारे में बताया ,कबीरदास जी महाराज के बारे में भी बताया । गाँव के नागरिक व ग्रामीण यात्रा मे पधारे।
