महिलाओं को आत्मनिर्भर व रोजगार संपन्न बनाने की दृष्टि से बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन, राष्ट्रीय सेवा योजना चमेली देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज़ व ‘अभिव्यक्ति क्लब’ चमेली देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज़ के सयुंक्त तत्वावधान में 9 अगस्त 2023 को ग्राम मोरोद में 2 माह का निशुल्क ‘अभिव्यक्ति मेहंदी प्रशिक्षण कोर्स’ का आरम्भ किया गया। इस शुभारंभ अवसर पर ग्राम मोरोद के सरपंच विजय बिलौनिया मुख्य अतिथि, चमेली देवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. जॉय बैनर्जी विशेष अतिथि, जनपद सदस्य ग्राम मोरोद, माचला व उमरीखेड़ा रजत खोबारे, उप सरपंच राजा पटेल व पंच प्रतिनिधि संतोष परमार उपस्थित थे। ग्राम के सरपंच ने इस कोर्स के निशुल्क आरंभ करने पर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन व चमेली देवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के डायरेक्टर की प्रशंसा की व ग्राम मोरोद से इस मेहंदी प्रशिक्षण कोर्स आरंभ करने की पहल का स्वागत किया। समूह निदेशक डॉ. जॉय बैनर्जी ने ग्राम मोरोद में मेहंदी प्रशिक्षण कोर्स के साथ संस्थान द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स व ग्रामीण बच्चों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स आरंभ करने की बात कही व ग्राम के विकास में संस्थान द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से डॉ. मनीष श्रीवास्तव, प्राचार्य, चमेली देवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स, डॉ. अरुण गुप्ता, प्राचार्य, चमेली देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम समन्वयक राजू यादव, शरद कदम, प्रवीण मिश्रा, मेहंदी प्रशिक्षक दामिनी वैष्णव, मोहम्मद ज़मिल खान व अमित वसुनिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गायत्री शर्मा व आभार प्रदर्शन डॉ. सुहास धाण्डे, प्राचार्य, चमेली देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज़ ने किया।
