अहमदाबाद । गुजरात के वडोदरा में बुलेट ट्रेन के निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ है। वडोदरा के कजरण में बुलेट ट्रेन के काम के दौरान एक क्रेन गिर गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जब 6 अन्य घालय हो गए। वडोदरा में यह घटना करजण कस्बे के कंबोला के नजदीक हुई। बुलेट ट्रेन के निर्माण स्थल पर हादसे की सूचना पर प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य को शुरू किया गया। हालांकि अभी हादसे पर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशल लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।
एनएनएसआरसीएल की देखरेख में अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन के कॉरीडोर का निर्माण हो रहा है। कजरण के कंबोला में गार्डर रखने की काम किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन गिर गई। इसके चलते यह घटना हो गई। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने तमाम घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
