मुंगावली/माधव एक्सप्रेस
(शंकर सिंह राजपूत) बुधवार दोपहर को मुंगावली के संस्कार स्कूल से छात्र छात्राओं को उनके घर छोड़ने जा रही एक तेज रफ्तार स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई घटना मुंगावली के ढिचरी गांव के पास केथन नदी पर बने पुल पर घटी घटना में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं
आपको बता दें कि स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल वैन कैथन नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई अगर वैन नदी में गिर जाती तो गंभीर हादसा घटित हो सकता था 7 सीटर वैन में ड्राइवर ने करीब 20 से ज्यादा बच्चे बैठा रखे थे घटना के बाद ड्राइवर वैन छोड़कर भाग गया घटना के घंटो बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा ग्रामीणों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसके चलते लगातार इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं मुंगावली में छात्र छात्राओं को स्कूल लाने ले जाने में उपयोग की जाने वाली अधिकतर बस मैजिक कंडम स्थिति में है ना तो उनमें प्राथमिक उपचार किट मौजूद है ना ही ड्राइवर यूनिफॉर्म में रहते वहीं कई गाड़ियां तो नगर में जो छात्र छात्राओं को स्कूल लाने ले जाने का काम करती हैं उनमें अवैध रूप से गैस किट लगाई गई है जिससे कभी भी गंभीर हादसा घटित हो सकता है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
