धार 30 जुलाई 2023/ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह रविवार को अपने अल्प प्रवास पर पीथमपुर के नेट्रेक्स पहुंचे। यहां हेलीपेड पर पहुँचने पर जनप्रतिनिधियों ने उनकी आगवानी की। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद वीडी शर्मा और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।
