नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
लेखक- संजय अग्रवाल
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैकल्पिक स्रोतों से तेल, गैस और खाद्य सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, बावजूद इसके कुछ असामाजिक तत्व “LPG संकट”, “पेट्रोल-डीजल की कमी” जैसी झूठी खबरें फैलाकर जनता में डर पैदा कर रहे हैं।
अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अफवाहों के कारण कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ और जमाखोरी बढ़ रही है, जिससे कृत्रिम संकट की स्थिति बन रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से ऐसे लोगों की पहचान कर Essential Commodities Act (ECA) के तहत कड़ी कार्रवाई, छापेमारी और सजा सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक खरीदारी से बचें, क्योंकि सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध है।
